लाइव न्यूज़ :

गणेश के भक्तों को सताया चालान का डर, बप्पा की विदाई आरती में हेलमेट पहन पहुंचे लोग 

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 12, 2019 17:14 IST

गणेश चुतर्थी: यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव ने गुस्से में बाल गणेश का सिर काट दिया था,लेकिन बाद में कटे धड़ पर हाथी का सिर लगा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगणेश उत्सव पर तिरुचिरापल्ली एक कॉलेज ने भगवान गणेश की एक तस्वीर भी लगाई थी, जिसमें हेलमेट लगाए गणेश भगवान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट लगाने का संदेश दे रहे हैं।मोटर वाहन संशोधन विधेयक-2019 एक सितंबर 2019 से लागू हुआ है।

मोटर वाहन संशोधन विधेयक-2019 एक सितंबर 2019 से लागू हुआ है। जिसके बाद से इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आई है। सोशल मीडिया पर गुजरात से भी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसको देखकर आप इसे या तो चालान कटने का डर कहे या फिर जागरुकता। सूरत के वेसु इलाके में स्थित नंदनी-1 में एक भगवान गणेश के पंडाल में लोग हेलमेट पहनकर आरती करते नजर आए। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिली है। 

आरती में शामिल ज्यादातर लोग हेलमेट पहने हुये दिख रहे थे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पंडाल में खडे़ लोग आरती के वक्त हेलमेट पहने हुये हैं। 

हेलमेट लगाए भगवान गणेश की तस्वीर भी हुई थी वायरल 

गणेश उत्सव पर तिरुचिरापल्ली एक कॉलेज ने भगवान गणेश की एक तस्वीर लगाई है जिसमें हेलमेट लगाए गणेश भगवान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट लगाने का संदेश दे रहे हैं। यह रचनात्मक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायल हो रही है। 

गणेश चतुर्थी पर नेशनल कॉलेज ने एक बैनर लगाया है,जिसमें भगवान गणेश की तस्वीर है और उसमें संदेश है,‘‘अपने सिर का ध्यान रखें...बाकी लोगों का मेरी तरह दूसरा सिर नहीं लग सकता। हेलमेट लगाएं।’’ 

टॅग्स :गुजरातवायरल कंटेंटगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी