लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान को एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने मारा थप्पड़? सोशल मीडिया पर वायरल है दावा, जानें सच्चाई

By विनीत कुमार | Updated: October 14, 2021 15:51 IST

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार किया था। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जब वो एनसीबी की हिरासत में थे तो उन्हें समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के फोन पर रहते थप्पड़ मारा था। जानें इस दावे की क्या है सच्चाई...

Open in App
ठळक मुद्देक्रूज शिप ड्रग्स पार्टी मामले में एनसीबी ने इसी महीने की शुरुआत में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था।सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि समीर वानखेड़े ने आर्यन को दो थप्पड़ मारे थे।दावे के अनुसार शाहरुख खान के लाइव फोन कॉल पर रहने के दौरान आर्यन को एनसीबी अधिकारी ने थप्पड़ मारा, हालांकि ये दावा गलत है।

मुंबई: क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। आर्यन खान अभी जेल में हैं और जमानत को लेकर सुनवाई जारी है। 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का मत है कि आर्यन खान को जमानत नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि वे पहले भी ड्रग्स लेते रहे हैं। एनसीबी ने दावा किया है कि ठोस आधार पर उनकी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

इन सबके बीच सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा है कि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीन वानखेड़े ने आर्यन को हिरासत में थप्पड़ मारे और तब शाहरुख खान भी फोन के जरिए लाइन पर थे।

शाहरुख ने किया था फोन, सोशल मीडिया पर दावा

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख ने समीर वानखेड़े को फोन किया और बेटे का ध्यान रखने की गुजारिश की। इस पर समीर वानखेड़े ने शाहरुख को होल्ड पर रहने को कहा और आर्यन को बुलाया और दो थप्पड़ मारे। 

वायरल दावे के अनुसार समीर वानखेड़े ने शाहरुख से कहा कि अगर वे अपने बेटे को थप्पड़ लगाते तो आज वो इस तरह एनसीबी की हिरासत में नहीं होता। इसके बाद समीर वानखेड़े ने फोन काट दिया। सोशल मीडिया पर ऐसे दावों में समीर वानखेड़े को 'सिंघम' बताया जा रहा है।

आर्यन को थप्पड़ मारने की बात गलत

आर्यन को थप्पड़ मारे जाने की बात पूरी तरह से गलत है। इंडिया टुडे के अनुसार ये पूरी बात मनगढ़ंत है। समीर वानखेड़े ने भी इसे फर्जी और आधारहीन बताया है। वहीं, मुख्यधारा की मीडिया में भी ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है। साथ ही आर्यन के वकील ने भी ऐसी कोई बात नहीं कही है। वहीं, छोटे स्थानीय वेबसाइट ने ऐसी फर्जी खबर जरूर छापी है, जबकि कुछ ने अब अपना लिंक डिलीट कर दिया है।

ये लिंक अब डिलीट हो चुके हैं

बता दें कि आर्यन को 3 अक्टूबर को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। गोवा जा रही एक क्रूड शिप पर समुद्र के बीच हुई छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारी हुई थी।

टॅग्स :आर्यन खानNCB Mumbaiशाहरुख़ खानफैक्ट चेक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल