लाइव न्यूज़ :

Fact Check: कंगना के समर्थन में मुंबई पहुंची थी करणी सेना के गाड़ियों का काफिला?, जानें गाड़ियों के काफिला वाली तस्वीर की सच्चाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2020 19:41 IST

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे पोस्ट में 1000 गाड़ियों के काफिला को महाराष्ट्र के लिए रवाना होने का दावा किया गया। लेकिन, कितना सही है जानने के लिए हमने फैक्ट चेक किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमार्च 2016 में पहली बार साझा किए गए इस तस्वीर में सचिन पालयट के काफिला होने का दावा किया गया है।बाड़मेर कांग्रेस के पेज से भी इस फोटो को सचिन पायलट का काफिला बताकर साझा किया गया है।कंगना के समर्थन में करणी सेना के मुंबई पहुंचने वाले दावे से इस तस्वीर का कोई लेनादेना नहीं है। 

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से गाड़ियों के काफिला वाले एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि करणी सेना कंगना के समर्थन में मुंबई गई थी। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं से कंगना रनौत की रक्षा के करणी सेना के लोग मुंबई रवाना हो रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे पोस्ट में 1000 गाड़ियों के काफिला को महाराष्ट्र के लिए रवाना होने का दावा किया गया। लेकिन, आइये जानते हैं कि इस तस्वीर की सच्चाई क्या है?

क्या है इस पोस्ट की सच्चाई-

आज तक की मानें तो गाड़ियों के काफिला वाली यह तस्वीर दो से तीन साल पुरानी है। मार्च 2016 में पहली बार साझा किए गए इस तस्वीर में सचिन पालयट के काफिला होने का दावा किया गया है। बाद में बाड़मेर कांग्रेस के पेज से भी इस फोटो को सचिन पायलट का काफिला बताकर साझा किया गया है। इस तरह यह तस्वीर पुरानी है और कंगना के समर्थन में करणी सेना के मुंबई पहुंचने वाले दावे से इस तस्वीर का कोई लेनादेना नहीं है। 

https://www.facebook.com/nil.verma.104/posts/960590651087715

इसके अलावा, एनडीटीवी के एक वीडियो में देखा जा सकता है कि करणी सेना के लोग एयपोर्ट पर कंगना रनौत के समर्थन में पहुंचे तो जरूर हैं, लेकिन संख्या को लेकर स्पष्ट नहीं है।

इसके अलावा, करणी सेना के नेताओं ने मीडिया के समक्ष यह दावा जरूर किया कि कई राज्यों से लोग गाड़ी से कंगना रनौत के समर्थन में मुंबई गए हैं, लेकिन संख्या को लेकर स्पष्ट तौर पर किसी ने कुछ भी नहीं कहा है। ऐसे में साफ है कि करणी सेना से जोड़कर यह गलत तस्वीर साझा की जा रही है। 

टॅग्स :कंगना रनौतइंडियामुंबईसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल