लाइव न्यूज़ :

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 'डिंपल यादव जिंदाबाद...' क्या हुआ जब इटावा रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर हुआ यह अनाउंसमेंट, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 28, 2022 23:23 IST

आपको बोलते हुए राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) थाने के निरीक्षक एस के मिश्रा ने बताया है कि शनिवार की रात ग्यारह बजे रेलवे स्टेशन पर रेलवे पूछताछ कार्यालय लाउडस्पीकर पर मैनपुरी लोकसभा के हो रहे उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी के पक्ष में ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगे हैं और इसके साथ ही उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की भी अपील की गई।

Open in App
ठळक मुद्देइटावा रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर एक अजीबो-गरीब अनाउंसमेंट हुआ है। यहां के काउंटर से 'डिंपल यादव जिंदाबाद...' के अनाउंसमेंट हुए है। ऐसे में रेलवे ने कई लोगो पर कार्रवाई कर टीसी को सस्पेंड कर दिया है।

लखनऊ: इटावा रेलवे के पूछताछ कार्यालय के माइक पर ट्रेन आने जाने की सूचना प्रसारित होने के बजाये लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की गई और जिंदाबाद के नारे लगाए गए है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। 

आपको बता दें कि अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने इस मामले में एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है जबकि 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में बोलते हुए राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) थाने के निरीक्षक एस के मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात ग्यारह बजे रेलवे स्टेशन पर रेलवे पूछताछ कार्यालय लाउडस्पीकर पर मैनपुरी लोकसभा के हो रहे उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी के पक्ष में ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगे और इसके साथ ही उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई। 

मामला सामने आने के बाद रेलवे ने दिए जांच के आदेश

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों, जीआरपी थाना एवं रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई थी। मामला संज्ञान मे आते ही इसकी जानकारी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसपर अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश देते हुए दोषियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए। 

इन लोगों ने लगाए है नारे

आपको बता दें कि उक्त मामले में स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ तथा अन्य सूत्रों से ज्ञात हुआ कि रेलवे यूनियन के अधिवेशन में इटावा से प्रतिभाग करने जा रहे रेलवे यूनियन के लोगों के द्वारा डिंपल यादव के पक्ष मे नारेबाज़ी की गई थी। 

रेलवे ने इन अधिकारियों को किया निलंबित

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि मामले में इटावा जंक्शन पर तैनात वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तथा वरिष्ठ टिकट परीक्षक मनसा मुंडा को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। 

टॅग्स :अजब गजबडिंपल यादवRailways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो