लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट में गरीबों की मदद के लिए आगे आई 99 साल की बुजुर्ग महिला, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

By प्रिया कुमारी | Updated: May 30, 2020 14:54 IST

देश में लगे लॉकडाउन में गरीबों की मदद के लिए सरकार से लेकर एनजीओ और कई लोग आगे आ रहे हैं। इसी बीच मुंबई की 99 वर्ष बुजुर्ग महिला भी अपने काम को लेकर काफी चर्चा में है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते हर किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।महाराष्ट्र के मुंबई में 99 साल की दादी गरीबों को खाना खिलाने में मदद कर रही हैं।

देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते हर किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर प्रवासी मजदूरों और गरीबों के लिए ये लॉकडाउन दर्दनाक साबित हो रहा है। इस परिस्थिति में सरकार भी गरीबों की मदद करने के प्रयास में जुटी है। सरकार के साथ-साथ कई एनजीओ, आम इंसान भी एक दूसरे की मदद में लगे हैं। इन मदद करने वालों के बीच एक 99 बर्ष की बुजुर्ग महिला की खूब चर्चा हो रही है।  महाराष्ट्र के मुंबई में 99 साल की दादी गरीबों को खाना खिलाने में मदद कर रही हैं। बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं बुढ़ी दादी खाने का पैकट तैयार कर रही हैं। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के वकील ज़ाहिद एफ अब्राहिम ने ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर किया है। जिसे देखकर यूजर भी दादी की तारीफ कर रहेहैं।

इस वीडियो  को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अबतक इस ट्वीट पर 200 से 300 बार रिट्वीट किया जा चुका है। मालूम हो देश में लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। इस चौथे चरण के लॉकडाउन में कई सारी छूट दी गई है। वहीं बात करें अगर कोरोना संक्रमण की तो कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 

 स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से अब तक 4971 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 1,73,763 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल 86,422 एक्टिव केस हैं, वहीं 82,370 लोग ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईकोरोना वायरस लॉकडाउनप्रवासी मजदूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी