लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइड फूड को देख दोस्तों के उड़े होश, खाने से निकले 40 मरे हुए कॉकरोच, वीडियो वायरल

By नियति शर्मा | Updated: March 13, 2019 16:36 IST

खाने में मरा हुआ कॉकरोच सबसे पहले महिला के एक दोस्त ने देखा। उसके बाद सभी ने उस खाने को ठीक से जांचा तो उसमें से कुल 40 मरे हुए कॉकरोच निकले।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन फूड में निकले 40 मरे हुए कॉकरोचसोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

चीन में कुछ दोस्तों को उस समय ऑनलाइन ऑर्डर कर खाना मंगाना महंगा पड़ गया जब उसमें उन्हें मरे हुए 40 कॉकरोच मिले। यह घटना दक्षिणी चीन के शन्ताउ शहर का है, जहां एक महिला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर डिनर के लिए डक ऑर्डर की थी। इसके बाद महिला ने इस खाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो होश उड़ाने वाले है और हो सकता है, इस विडियो को देखकर कई लोगों का ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने से विश्वास उठ जाए। वीडियो के वायरल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए महिला ने बताया कि डिश में मरा हुआ कॉकरोच सबसे पहले उनके एक दोस्त को दिखा था। इसके बाद सभी ने जब उस डिश को ठीक से देखा तो उसमें से एक-दो नहीं बल्कि 40 कॉकरोच निकले।महिला ने इसके बाद सभी कीड़ो को चॉपस्टिक से निकाल कर टिशु पेपर पर रखा। देखिये ये वीडियो...

महिला ने मीडिया को बताया कि उन्होंने रेस्टोरेंट से इस मामले की शिकायत की है और साथ ही साथ पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच के साथ ही लोकल फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारीयों से भी पूछताछ कर रही है।

'एशिया मिरर' ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि रेस्टोरेंट ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है और इस मामले की जांच के लिए इसे 15 दिनों के लिए बंद कर दिया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो