लाइव न्यूज़ :

एकनाथ शिंदे जब बतौर मुख्यमत्री ठाणे अपने घर पहली बार पहुंचे, पत्नी ने ड्रम बजाकर इस अंदाज में किया स्वागत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 13:44 IST

महाराष्ट्र को एकनाथ शिंदे के रूप में नया सीएम मिला है। शिंदे जब बतौर सीएम ठाणे में अपने घर लौटे तो उनकी पत्नी लता एकनाथ शिंदे ने ड्रम बजाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देठाणे में अपने घर बतौर सीएम एकनाथ शिंदे मंगलवार रात पहली बार पहुंचे।ठाणे पहुंचने पर पत्नी लता शिंदे ने ड्रम बजाकर एकनाथ शिंदे का स्वागत किया।एकनाथ शिंदे जब ठाणे पहुंचे तब काफी तेज बारिश हो रही थी, इसके बावजूद समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही।

ठाणे: महाराष्ट्र में सियासी तख्तापलट के बाद शिंदे के समर्थक काफी खुश है। उनके सीएम बनने पर तो उनके गुट के सभी विधायक नाचते हुए नजर आए थे। अब एकनाथ शिंदे की सीएम के तौर पर ठाणे में वापसी के बाद भी लोगों में काफी उत्साह नजर आया। एकनाथ शिंदे की पत्नी ने उनका ड्रम बजाकर उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि एकनाथ शिंदे की पत्नी लता शिंदे का उनके राजनीतिक सफर में भी अहम योगदान रहा है। उनकी शादी एकनाथ शिंदे से तब हुई थी जब वो ऑटो चलाते थे।

भारी बारिश में भी समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

एकनाथ शिंदे मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे ठाणे पहुंचे। ठाणे के आनंद नगर में उनका जोरदार स्वागत हुआ। भारी बारिश के बावजूद वहां काफी भीड़ थी। समर्थकों की भारी भीड़ ने उनकी कार पर फूल बरसाए और एकनाथ शिंदे  ने आनंद आश्रम में आनंद दिघे को श्रद्धांजलि भी दी।वहीं इस दौरान शिंदे ने इस विद्रोह का जिक्र करते हुए कहा कि उनका विद्रोह बाल ठाकरे की विचारधारा में विश्वास करने वालों को न्याय दिलाने के लिए उठाया गया एक कदम था। 

बता दें कि पत्नी लता शिंदे ने एकनाथ शिंदे के राजनीतिक सफर में मजबूत भूमिका अदा की है। इनके तीन बच्चे थे। हालांकि उनके 2 बच्चों की साल 2000 में एक नाव हादसे में मौत हो गई थी। शिंदे के मुताबिक उस वक्त आनंद दिघे ने उन्हे संभाला था।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रShiv Sena-BJPबाल ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो