लाइव न्यूज़ :

33 साल से केवल चाय पीकर जिंदा, स्थानीय लोग चाय वाली चाची के नाम से जानते हैं, डॉक्टर भी हैरान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 8, 2021 14:30 IST

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड के बरिदया गांव में रहती हैं. 44 वर्ष की चाय वाली चाची के पिता रितराम बताते हैं कि जब वह छठवीं कक्षा में थी, तब से ही उसने भोजन को छोड़ दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपल्ली देवी की साल 1985 में शादी हुई, लेकिन पहली बार वापस आने के बाद दोबारा नही गईं. डॉक्टरों की जांच में उन्हें किसी बीमारी का पता भी नहीं चल सका.डॉ. एस.के .गुप्ता का कहना है कि वैज्ञानिक नजरिये से एक व्यक्ति 33 सालों तक सिर्फ चाय पीकर जिंदा नहीं रह सकता है.

कोरियाः छत्तीसगढ़ की एक महिला पिछले 30 वर्षों से भी ज्यादा समय से केवल चाय पीकर जिंदा हैं. ताज्जुब तो यह है कि वे पूरी तरह से स्वस्थ भी हैं.

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रहने वाली यह महिला सिर्फ चाय पीकर पिछले 33 वर्षों से जिंदा है और पूरी तरह स्वस्थ हैं. इस महिला को देखकर डॉक्टर भी हैरत में हैं. स्थानीय लोग उन्हें चाय वाली चाची के नाम से जानते हैं. इनका नाम है पल्ली देवी, जो कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड के बरिदया गांव में रहती हैं.

परिवार के लोगों की माने तो उन्होंने 33 वर्षों से अन्न-जल को मुंह तक नहीं लगाया और केवल चाय पर अपने को जिंदा रखा है. कोरिया जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर बरिदया नाम का एक गांव है, जहां पल्ली देवी अपने पिता के घर पर रहती हैं. 44 वर्ष की चाय वाली चाची के पिता रितराम बताते हैं कि जब वह छठवीं कक्षा में थी, तब से ही उसने भोजन को छोड़ दिया.

भाई का कहना है कि जब से हमने होश संभाला है, अपनी बहन को इसी तरह देखते आ रहे हैं. दिन ढलने के बाद चाय पीती हैं और इसी के सहारे रहती हैं. पल्ली देवी की साल 1985 में शादी हुई, लेकिन पहली बार वापस आने के बाद दोबारा नही गईं. डॉक्टरों की जांच में बीमारी का नहीं चला पता उनके एक अन्य भाई बिहारी लाल ने बताया कि परिवार में जिस जगह से दूध आता था, वहां पैसे देने में विलंब हो गया था.

दूध वाले ने परिवार को खरी-खोटी सुनाई थी. इससे नाराज होकर पल्ली देवी लाल चाय पीने लगी. पल्ली देवी को डॉक्टरों को भी दिखाया ताकि यह पता किया जा सके कि कहीं उन्हें कोई बीमारी तो नहीं है. डॉक्टरों की जांच में उन्हें किसी बीमारी का पता भी नहीं चल सका.

कोरिया के जिला अस्पताल के डॉ. एस.के .गुप्ता का कहना है कि वैज्ञानिक नजरिये से एक व्यक्ति 33 सालों तक सिर्फ चाय पीकर जिंदा नहीं रह सकता है. यह इस बात से बिल्कुल अलग है कि लोग 9 दिनों के लिए नवरात्रि पर व्रत रखते हैं और केवल चाय पीते हैं. लेकिन 33 साल बहुत ज्यादा होते हैं और यह संभव नहीं है.

टॅग्स :छत्तीसगढ़चाय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो