लाइव न्यूज़ :

हिरासत में लिए जाने के बाद योगेंद्र यादव का ट्वीट वायरल, लिखा- 'साझी विरासत, साझी शहादत, साझी नागरिकता, गर्व है...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 19, 2019 12:44 IST

नागरिकता संशोधन कानून विरोध: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है। आज ( 19 दिसंबर) को लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद का ऐलान किया है, राजधानी दिल्ली से लेकर बेंगलुरु, हैदराबाद से लेकर मुंबई तक कई प्रदर्शन भी जारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगेंद्र यादव ने अपनी एक तस्वीर के साथ ट्विटर लिखा, ''मुझे लाल किला से हिरासत में ले लिया गया।''योगेंद्र यादव ने लिखा, 19 दिसंबर को गिरफ्तार होना मेरे लिए गर्व की बात है।

नागिरकता संशोधन कानून के खिलाफ आज को देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जिसको लेकर दिल्ली में धारा 144 लागू है। दिल्ली के लाल किला में विरोध प्रदर्शन कर रहे स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद योगेंद्र यादव ने पहला ट्वीट किया, जो वायरल हो रहा है। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ देशभर में विरोध को लेकर कई जगहों पर धारा 144 लागू है। 

योगेंद्र यादव ने अपनी एक तस्वीर के साथ ट्विटर लिखा, ''मुझे लाल किला से हिरासत में ले लिया गया। हजारों प्रदर्शनकारी पहले से ही हिरासत में है। अभी हजारों और भी बाकी है। हमें बताया जा रहा है कि हमें बवाना लेकर जाया जा रहा है। साझी विरासत, साझी शहादत, साझी नागरिकता।''

इसके अलावा एक और ट्वीट करते हुए योगेंद्र यादव ने लिखा, 19 दिसंबर को गिरफ्तार होना मेरे लिए गर्व की बात है। ये मेरी ओर से अशफाकउल्ला खाँ और रामप्रसाद बिस्मिल को एक छोटी सी श्रद्धांजलि है। 

योगेंद्र यादव ने इसके बाद भी एक के बाद एक कई ट्वीट किए। 

योगेंद्र यादव को हिरासत में ले जाने की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया