लाइव न्यूज़ :

CAA-NRC पर भारत बंद रहा बेअसर, लोगों ने कहा- डूब मरो चुल्लू भर पानी में, नहीं होगा भारत बंद

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 29, 2020 14:55 IST

बहुजन क्रांति मोर्चा सहित कई संगठनों ने हाल ही में पारित सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है। इस बीच, ठाणे शहर और आसपास के क्षेत्रों में बंद का कोई असर नहीं देखा गया।

Open in App

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ कुछ संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के तहत कांजुरमार्ग स्टेशन पर पटरियों पर विरोध प्रदर्शन के कारण बुधवार सुबह मुंबई में मध्य रेलवे (सीआर) की उपनगरीय रेल सेवाएं कुछ हद तक प्रभावित हुईं। इस बीच ट्वीटर पर इस भारत बंद के खिलाफ #भारत_बंद_नहीं_होगा टॉप ट्रेंडिंग में से एक रहा है। लोगों ने कहा है कि हम सीएए और एनआरसी के समर्थन में हैं।   इधर भारत बंद को लेकर मुंबई पुलिस ने बताया कि कम से कम 100 प्रदर्शनकारी सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन की पटरियों पर जमा हो गए और सीएसएमटी की ओर जाने वाली धीमी गति की कई ट्रेनों को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और राष्ट्रीय ध्वज लहराया। बाद में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने वहां से हटा दिया और हिरासत में ले लिया। 

एक अधिकारी ने बताया कि व्यवधान के कारण सीआर लाइन पर ट्रेनें 10-15 मिनट देरी से चल रही हैं। सीआर के मुख्य पीआरओ शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे ट्रेनों को न रोकें और उपनगरीय ट्रेनों के सुगम संचालन के लिए हमारा सहयोग करें।’’ 

बहुजन क्रांति मोर्चा सहित कई संगठनों ने हाल ही में पारित सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है। इस बीच, ठाणे शहर और आसपास के क्षेत्रों में बंद का कोई असर नहीं देखा गया। पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि ठाणे में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं और दुकानें और शैक्षणिक संस्थान खुले हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टट्विटरमहाराष्ट्रभारत बंद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?