लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के एक अस्पताल में हो रहे हवन का फोटो शेयर कर यूजर ने लिखा "भगवान हमें बचाएं", हॉस्पिटल ने खेद जताते हुए कही यह बात

By आजाद खान | Updated: March 26, 2023 14:58 IST

इस फोटो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है कि "भगवान हमें बचाएं। द्वारका में केंद्रीय वातानुकूलित @मणिपाल अस्पताल के अंदर सांस लेने में तकलीफ वाले एक मरीज के साथ।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल फोटो में एक अस्पताल में कथित रूप से हवन होते देखा जा रहा है। ऐसे में एक अस्पताल में इस तरीके से हवन होने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर जमकर आलोचना कर रहे है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली के एक अस्पताल में कथित तौर पर हवन किया जा रहा है। इस फोटो को एक संपादक द्वारा शेयर किया गया है जिसमें हवन करते हुए कुछ लोगों को देखा जा सकता है। 

हालांकि यह फोटो दिल्ली के किस अस्पताल का है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन फोटो कहां कहा है, इसे लेकर तस्वीर शेयर करने वाले ने अपना ही दावा किया है। ऐसे में फोटो शेयर करने वाले यूजर के दावे की लोकमत हिंदी पुष्टी नहीं करता है। इस फोटो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर जमकर आलोचना कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला

वायरल हो रहे इस फोटो को द हिंदू के स्थानीय संपादक वर्गीस के जॉर्ज द्वारा शेयर किया गया है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली के किसी असप्ताल का है। फोटो में यह देखा जा रहा है कि एक जगह पर चार लोग बैठे है और वहां कथित रूप से हवन हो रहा है। जहां पर लोग बैठे हुए है वहां से कुछ दूरी पर एक व्हीलचेयर को देखी जा सकती है। 

इस फोटो को शेयर करते हुए जॉर्ज ने लिखा है कि "भगवान हमें बचाएं। द्वारका में केंद्रीय वातानुकूलित @मणिपाल अस्पताल के अंदर सांस लेने में तकलीफ वाले एक मरीज के साथ।" ऐसे में इस पोस्ट को अब तक 87.37 लाख बार देखा जा चुका है। यही नहीं इस पोस्ट को आठ हजार लाइक्स और दो हजार रि-ट्वीट भी किया जा चुका है। 

यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स, असप्ताल ने कही यह बात

फोटो के वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन्स आने लगे और बहुत से यूजर्स इसकी आलोचना करते हुए दिखाई दिए है। इस पर बोलते हुए एक यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा है कि अस्पताल अपने स्मोक अलार्म को बंद कर रहा है ताकि हवन किया जा सके। 

एक और यूजर्स ने इसी तरीके के एक और फोटो को शेयर किया है और दावा किया है कि इसी अस्पताल में उस समय भी हवन हुआ था जब भारत 2021 में डेल्टा स्ट्रेन कोविड मामलों में वृद्धि से जूझ रहा था। इन सब के बीच सवाल उठाए जाने पर कथित अस्पताल की ओर से इस पर जवाब आया है।  

टॅग्स :अजब गजबNew Delhiट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी