लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में Christmas को बना रहे यादगार: खाली फ्लू और Covid वैक्सीन शीशियों से तैयार की क्रिसमस ट्री, वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने का नेक इरादा

By आजाद खान | Updated: December 16, 2021 14:21 IST

क्रिसमस में कुछ ही दिन बचे हैं। पिछले दो साल से कोविड की वजह से लोग नहीं मना सके थे त्योहार। ऐसे में इस बार लोगों में जबर्दस्त उत्साह है।

Open in App

विश्व: अगले कुछ दिनों बाद दुनियाभर में क्रिसमस मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। हालांकि कोविड-19 की वजह से लोग ऐहतियातन सतर्कता से त्योहार मनाने की तैयारी में हैं, लेकिन इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कई लोग कुछ नया और अनोखा करने के मूड में हैं। ब्राजील में वहां के डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों ने खाली फ्लू और कोविड -19 वैक्सीन शीशियों का उपयोग करके एक नए अंदाज में क्रिसमस ट्री बनाया। यह देखने में भी अच्छा लग रहा है और इसी बहाने बेकार पड़ी शीशियों का उपयोग भी हो जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ट्विटर पर दूसरे सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रियो डी जनेरियो में स्वास्थ्य कर्मियों के शीशियों और टिमटिमाती उत्सव की रोशनी से रंगीन दिखने वाले क्रिसमस ट्री को बनाते दिखाया गया है। इसमें कहा गया है कि इस कोशिश के पीछे एक नेक इरादा है। वह यह है कि इससे लोग टीकाकरण कराने के लिए जागरूक भी हों। 

ब्राजील में अमेरिका के बाद हुई थीं सर्वाधिक कोविड डेथ

अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरा देश है जहां कोविड से सात लाख 91 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। हालांकि संतोष का विषय यह है कि देश में काफी बड़ी आबादी ने वैक्सीन लगवा ली है। इससे कोविड संक्रमण को रोकने में कुछ मदद मिली है। क्रिसमस में कुछ ही दिन बचे हैं। पिछले दो साल से कोविड की वजह से लोग नहीं मना सके थे त्योहार। ऐसे में इस बार लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। 

टॅग्स :अजब गजबBrazilकोविशील्‍डक्रिसमस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो