लाइव न्यूज़ :

बिहार: साइकिल से जा रही छात्राओं को कार चालक ने मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हादसे का भयानक वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: June 6, 2023 16:28 IST

बिहार के बेतिया में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें करीब सात छात्राएं जख्मी हो गई हैं और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार के बेतिया में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है साइकिल से जा रही छात्राओं को कार चालक ने मारी टक्कर हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल

बेतिया: बिहार के बेतिया में सड़क दुर्घटना का एक ऐसा दर्दनाक वीडियो सामने आया जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस भयानक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर कई स्कूली छात्राएं साइकिल के द्वारा सफर कर रही हैं तभी पीछे से एक तेज रफ्तार बोलेरो कार आकर इन्हें इतनी जोर से टक्कर मारती है कि साइकिल के परखच्चे उड़ जाते हैं और छात्राएं दूर जाकर गिर जाती हैं।  इस हादसे में एक- दो नहीं बल्कि कई छात्राएं गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। 

जानकारी के अनुसार, ये छात्राएं साइकिलों पर सवार होकर कोचिंग क्लास के लिए जा रही थीं।  गौरतलब है कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना मंगलवार सुबह बेतिया-लौरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। हादसे में सात छात्राएं और सड़क पर चल रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। 

कई छात्राओं की हालत गंभीर 

प्रेस जनरल की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार हुई एक छात्रा कार के बोनट पर गिर गई और हादसे से लगभग 20 फीट दूरी तक वह घसीटती रही और गिर गई। इस दौरान सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में आठ घायलों को बहुत गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों को इलाज बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। 

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस के अनुसार, गाड़ी चला रहा शख्स एक बारात से लौट रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो