लाइव न्यूज़ :

48 साल की उम्र में गुफा में हुई थी दाखिल, बाहर निकली तो 50 की हो चुकी थी! जमीन से 230 फीट नीचे गुजारे 500 दिन

By विनीत कुमार | Updated: April 16, 2023 14:48 IST

स्पेन में एक एथलीट महिला ने धरती की सतह से 230 फीट नीचे एक गुफा में अकेले 500 दिन गुजारे। महिला एक शोध के तहत गुफा में गई थी। उसने कहा कि उसे अंदर यही लग रहा था कि उसने 160 या 170 दिन गुफा में गुजारे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमैड्रिड की एक 50 वर्षीय एथलीट बीट्रीज फ्लामिनी ने गुफा में अकेले गुजारे 500 दिन।बीट्रीज फ्लामिनी ने 20 नवंबर, 2021 को स्पेन में गुफा में प्रवेश किया था, वह धरती की सतह से 230 फीट नीचे गई थी।

मेड्रिड: आमतौर पर किसी को एक हफ्ते भी किसी घर में अकेले रहने को बोल दिया जाए, तो उसके लिए यह बड़ी चुनौती हो जाती है। अब कल्पना कीजिए कि अगर घरती की सतह से नीचे किसी गुफा में 500 दिन अकेले व्यतीत करने पड़ जाएं तो आपकी स्थिति क्या होगी? हम किसी हॉलीवुड फिल्म की बात नहीं कर रहे हैं, ऐसा वाकई हुआ है। एक महिला ने ऐसा किया और दुनिया को अपना अनुभव बताने के लिए सकुशल बाहर भी निकल आई।

50 साल की महिला ने गुफा में बिताए 500 दिन 

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस और रॉयटर्स के अनुसार मैड्रिड की एक 50 वर्षीया एथलीट बीट्रीज फ्लामिनी ने 20 नवंबर, 2021 (शनिवार) को स्पेन की गुफा में प्रवेश किया था। वह इस गुफा में पृथ्वी की सतह से 230 फीट (70 मीटर) नीचे गईं। उन्होंने जब ग्रानाडा में गुफा में प्रवेश किया तो उस समय उनकी उम्र 48 साल थी।

गार्डियन की एक रिपोर्ट के अनुसार फ्लामिनी के गुफा में जाने के बाद से उनकी हर गतिविधि की निगरानी अल्मेरिया, ग्रेनेडा और मर्सिया विश्वविद्यालयों के मनोवैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और स्पीलेलॉजिस्ट (गुफा या इसमें जाने वालों पर अध्ययन करने वाले) की टीम ने की, जिन्होंने एक विशेष लेकिन सीमित तौर पर संदेश भेजे जाने वाले टेक्नोलॉजी के माध्यम से संचार बनाए रखा।

अंधेरे भूमिगत क्षेत्र में 500 दिन बिताने के बाद फ्लामिनी आखिरकार 14 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9 बजे बाहर आ गईं। अब यह माना जा रहा है कि उन्होंने एक गुफा में सबसे लंबे समय तक अकेले रहने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।    

गुफा में 65 दिन बाद टाइम को ट्रैक करना भूल गई महिला

50 साल की फ्लामिनी यह जानने के लिए गुफा में गई थी कि मानव मन और शरीर एकांत और अभाव के दौरान कैसे काम कर सकता है। उन्होंने बाहर आकर अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 65 दिनों के बाद उन्हें समय का अंदाजा लगना बंद हो गया था। इसके बाद उन्होंने पढ़कर, ड्राइंग, बुनाई आदि करके अपना समय गुजारा। हालाँकि वह इतने दिन नहीं नहा सकी, लेकिन उन्होंने खुद को फिट रखा। अपनी सभी गतिविधियों को उन्होंने कैमरे में भी कैद किया और जल्द ही इसे डॉक्यूमेंट्री फिल्म के तौर पर रिलीज किया जाएगा।

फ्लेमिनी ने कहा कि उन्हें लगा था कि वह केवल 160 से 170 दिनों के लिए गुफा में रही हैं। उसने कहा, 'यह सच है कि कुछ मुश्किल क्षण थे, लेकिन कुछ बहुत ही खूबसूरत क्षण भी थे - और मेरे पास दोनों थे क्योंकि मैं 500 दिनों तक एक गुफा में रहने की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतर सकी।'

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल