लाइव न्यूज़ :

ट्रैक पर बेहोश हुई 58 वर्षीय महिला, पीठ पर लादकर 6 किलोमीटर चला कांस्टेबल

By अनुराग आनंद | Updated: December 25, 2020 12:48 IST

कांस्टेबल ने कहा कि मैं उस समय दोनों लोगों से थोड़े ही दूरी पर था, इसलिए बिना ज्यादे सोचे हुए मैं घटनास्थल की ओर बढ़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देअरशद ने बताया कि मैंने सबसे पहले बूढ़े को उठाया और सड़क के किनारे ले गया।इसके बाद फिर मैं महिला को लेने के लिए वापस गया और उसे कंधे पर उठाकर उसी स्थान पर ले गया।

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के तिरुमला हिल्स पर ट्रैक के दौरान 58 वर्षीय महिला के बेहोश होने के बाद ऑन-ड्यूटी कांस्टेबल शेख अरशद उन्हें पीठ पर लादकर 6 किलोमीटर चले और एक अन्य बुजुर्ग को भी सड़क किनारे पहुंचाया। 

इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल की वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि प्रेरणादायक काम..। साथ ही डीजीपी गौतम सवांग ने कांस्टेबल को शाबाशी दी है। 

इस मामले में मीडिया से बात करते हुए कांस्टेबल ने कहा कि हम तिरुमाला जाने के लिए ड्यूटी पर थे। हमने अकीपाडु से ड्यूटी पर जाने के लिए अपनी यात्रा शुरू की और अभी आधे रास्ते ही पहुंचे थे, जब मुझे सूचना मिली कि एक बूढ़ा आदमी और एक महिला ट्रैक के पास बेहोश हो गए हैं।

कांस्टेबल ने कहा कि मैं उस समय दोनों लोगों से थोड़े ही दूरी पर था, इसलिए बिना ज्यादे सोचे हुए मैं घटनास्थल की ओर बढ़ गया। अरशद ने बताया कि मैंने सबसे पहले बूढ़े को उठाया और सड़क के किनारे ले गया। फिर मैं महिला को लेने के लिए वापस गया और उसे कंधे पर उठाकर उसी स्थान पर ले गया।

यह घटना 23 दिसंबर को हुई थी जब अरशद तीर्थयात्रा मार्ग पर ड्यूटी पर था। मिल रही जानकारी के मुताबिक, दोनों बुजुर्ग तिरुपति मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पैदल जा रहे थे। इस दौरान ही यह घटना घटी थी। जिला के एसपी ने अरशद को उनके साहस और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उनकी  सराहना की है।

पढ़िए सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया क्या है-

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसतिरुपति
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो