लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: पिल्ले को बंदूक के बल पर अगवा किया बदमाशों ने, पुलिस से तस्वीर जारी करने की सुराग देने की अपील

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 18, 2022 20:59 IST

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में हथियाबंद बदमाशों ने एक घर पर धावा बोला और मकान मालिक को धमकाते हुए से 5 महीने के कुत्ते के बच्चे को अगवा कर लिया। अगवा किया गया कुत्ते का बच्चा अमेरिकन बुलडॉग नस्ल का बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में बंदूक के बल पर 5 महीने के कुत्ते के पिल्ले को किया गया अगवालूटपाट की नीयत से घर में घुसे तीन हथियाबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम पुलिस ने बुलडॉग नस्ल के अगवा पिल्ले की जारी की तस्वीर, लोगों से की सुराग देने की अपील

वॉशिंगटन: चोर या बदमाश जब भी लूट के इरादे से किसी घर पर धावा बोलते हैं तो उनकी निगाहें घर की बेशकीमती चीजों की तलाश में रहती हैं लेकिन अमेरिका की राजधानी ने चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया वो वशिंगटन पुलिस के लिए हैरतअंगेज गुत्थी बन गई है। दरअसल तीन बदमाशों ने एक घर पर लूट के इरादे से हमला किया और घर के मालिक को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर उसके यहां पल रहे 5 महीने के कुत्ते के पिल्ले और साथ में अन्य कीमती समाना भी लूटकर फरार हो गये।

बदमाशों द्वारा अगवा किया गया कुत्ते का बच्चा अमेरिकन बुलडॉग नस्ल का बताया जा रहा है। पुलिस कुत्ते के पिल्ले की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक उसे बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। समाचार बेवसाइट न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक हथियारबंद बदमाशों ने घर के मालिक से न केवल 5 महीने के कुत्ते का बच्चा छीना बल्कि वो घर से जाते समय आईफोन, वीडियो गेम, कीमती चश्मे, हीरे की बालियां और सोने की अंगूठी समेत लाखों के माल पर भी हाथ साफ कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह घटना अमेरिका के कड़ी सुरक्षा वाली राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बीते हफ्ते की शाम में लगभग 7 बजे हुई।

लूटपाट की नीयत से घर में घुसे तीन हथियारबंद बदमाशों ने घर के मालिक को अपनी गिरफ्त में लिया। उसके बाद वो आराम से पूरे घर की तलाशी लेने लगे। इतने में उन तीन बदमाशों में से एक की नजर अपनी केज में आराम कर रहे 5 महीने के पिल्ले पर पड़ी। बदमाश ने फौरन कुत्ते के पिल्ले को केज से बाहर निकाला और उसके साथ खेलने लगा।

वॉशिंगटन पुलिस के मुताबिक थोड़े ही समय के बाद उस बदमाश ने कब्जे में लिये गये मकान मालिक के सिर पर बंदूक तानकर कहा कि वो उस पिल्ले को अपने साथ ले जाएगा। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि चूंकि वो बदमाशों की गन प्वाइंट पर था, इस कारण वो उनका विरोध नहीं कर सका। मकान मालिक के अनुसार बदमाशों ने उसके सामने पूरे घर की आराम से तलाशी ली और दो आईफोन, वीडियो गेम, कीमती चश्मा, हीरे की कान की बालियां के साथ सोने की अंगूठी लूट ली।

लूट की इस वारदात के बारे में वॉशिंगटन डीसी की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि हथियाबंद बदमाश बेहद शातिर थे, लूटपाट के दौरान उन्होंने धमकाने के लिए मकान मालिक को मामूली चोट भी पहुंचाई। फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं मिला है। इस कारण पुलिस ने अगवा हुए पिल्ले की तस्वीर सार्वजनिक करते हुए लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें वो कुत्ते का बच्चा दिखाई देता है तो फौरन उसकी जानकारी दें।

लूटकांड में शामिल सभी बदमाशों के चेहरे पर नकाब था, जिस कारण उन्हें तलाशने में परेशानी आ रही है लेकिन पुलिस अपराधियों का स्केच बनवाकर उनकी तलाश कर रही है और वो जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

टॅग्स :Washington DCक्राइमअजब गजबweird
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी