लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग को खाली करवा दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर छाई, DCP को गुलाब फूल और प्रदर्शनकारियों के लिए नसीहत, देखें प्रतिक्रिया

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 24, 2020 13:47 IST

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ महिलाओं ने दिसंबर 2019 के मध्य से ही दक्षिणपूर्वी दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाली सड़क का एक साइड अवरूद्ध कर रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देशाहीन बाग में महिला प्रदर्शनकारी रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ के दिन भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ की घोषणा की थी और लोगों से अपने घरों के अंदर ही रहने की अपील की थी।

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस खतरे के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठे लोगों को मंगलवार (24 मार्च) सुबह वहां से हटा दिया। महिला प्रदर्शनकारी सीएए के खिलाफ तीन माह से भी ज्यादा वक्त से शाहीन बाग में धरने पर बैठी हैं। शागीन बाग के प्रदर्शन कारियों को हटाकर दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गई है। ट्विटर पर हैशटैग दिल्ली पुलिस ट्रेंड कर रहा है। लोग दिल्ली पुलिस का इस काम के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने डीसीपी साउथ आर.पी. मीणा और अन्य पुलिस कर्मियों को आज शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल खाली करवाने के लिए गुलाब फूल देकर थैंक्यू कहा।  

वहीं शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को सोशल मीडिया पर नसीहत दी जा रही है। लोग उनको सलाह दे रहे हैं कि प्रदर्शन करने आपको सीएए से आजादी मिले या ना मिले लेकिन कोरोना से आप जिंदगी से आजाद जरूर हो जाएंगे।

रेसलर योगेश्वर दत्त ने भी दिल्ली पुलिस द्वारा शाहीन बाग खाली करवाने को सही कदम बताया है।

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, दिल्ली को आजदी मिल गई।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के कारण लॉकडाउन (बंद) लागू किए जाने के बाद शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल को खाली करने का अनुरोध किया गया था। अधिकारी के अनुसार जब प्रदर्शनकारियों ने जगह खाली करने से इनकार कर दिया तो कार्रवाई की गई और प्रदर्शन स्थल खाली करा लिया गया। 

‘जनता कर्फ्यू’ के दिन भी शाहीन बाग की महिलाओं ने किया था प्रदर्शन

शाहीन बाग में महिला प्रदर्शनकारी रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ के दिन भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ की घोषणा की थी और लोगों से अपने घरों के अंदर ही रहने की अपील की थी। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में महिलाओं ने दिसंबर के मध्य से ही दक्षिणपूर्वी दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाली सड़क का एक साइड अवरूद्ध कर रखा था। सोमवार को, दिल्ली सरकार ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 50 से अधिक लोगों वाले समारोहों की अनुमति नहीं है, जिसकी संख्या घटाकर अब 20 कर दी गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसशाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्ली पुलिससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई