लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पांड्या के बाद विराट कोहली का भी VIDEO वायरल, महिला को बताया था 'बदसूरत'

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 13, 2019 20:01 IST

25 वर्षीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में नजर आए थे। इस शो के दौरान पंड्या ने कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर कहा था कि उन्होंने कहा था कि इसे लेकर उनके पैरेंट्स भी काफी खुले विचार के हैं।

Open in App

फिल्मकार करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' में हार्दिक पांड्या अपने बयान को लेकर काफी घिर गए। पांड्या की महिला विरोधी बातों को सुनने के बाद सोशल मीडिया ने उन्हें निशाने पर लेते हुए उनके इस रवैये को बेहद ही शर्मनाक बताया था। फैंस ने हार्दिक पंड्या को खूब ट्रोल किया और उन पर खूब गुस्सा निकाला। उस शो में पांड्या के साथ केएल राहुल भी मौजूद थे। बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को जांच तक सस्पेंड कर दिया।

हालांकि इसके बाद लोगों ने विराट कोहली का भी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लड़की को बदसूरत होने के चलते डेट जल्द खत्म होने की बात कह रहे हैं। कोहली इस वीडियो में बताते हैं, "मैं एक ब्लाइंड डेट पर गया था, जो सिर्फ 5 मिनट में खत्म हो गई। क्योंकि वो लड़की बदसूरत थी।" लोगों का कहना है कि उस दौरान विराट कोहली के खिलाफ भी यही कदम क्यों नहीं उठाया गया।

25 वर्षीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में नजर आए थे। इस शो के दौरान पंड्या ने कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर कहा था कि उन्होंने कहा था कि इसे लेकर उनके पैरेंट्स भी काफी खुले विचार के हैं। शो में ये पूछे जाने पर कि उन्होंने क्लब में महिलाओं के नाम क्यों नहीं लिए, पंड्या ने कहा, "मैं ये देखना और निहारना पसंद करता हूं कि वे (महिलाएं) कैसे चलती हैं। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मेरे लिए ये देखना जरूरी होता है कि वे कैसे चलती हैं।"

हालांकि इस शो के प्रसारण के बाद अपनी टिप्पणियों पर हुए विवाद के बाद हार्दिक पंड्या ने ट्विटर पर बयान जारी करते हुए माफी मांग ली थी। पंड्या ने लिखा है, "ईमानदारी से कहूं, मैं शो के नेचर से थोड़ा बहक गया था। किसी भी तरीके से मेरा उद्देश्य किसी की भावना का अपमान करना या आहत करना नहीं था।"

टॅग्स :विराट कोहलीहार्दिक पंड्याकेएल राहुलबीसीसीआईवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्रिकेटIndia Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

क्रिकेटईशान किशन ने 'व्हिसल पोडू' कहकर सीएसके प्रशंसकों को किया ट्रोल?, स्टेडियम छोड़ने के लिए कहा, तुम्हें प्लेऑफ से बाहर कर दिया, वीडियो

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?