लाइव न्यूज़ :

मुंबई एयरपोर्ट: 20 आवारा कुत्तों को मिला क्यूआर कोड वाला 'आधार कार्ड', स्कैन करते ही टीकाकरण समेत मिलेगी अन्य जानकारी

By आजाद खान | Updated: July 16, 2023 15:28 IST

गौर करने वाली बात यह है कि इस क्यूआर कोड के टैगिंग को एक पायलट परियोजना के रूप में तैयार किया गया है और इसे लगाने के बाद बीएमसी आगे देखेगा कि इस परियोजना को आगे कैसे बढ़ाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई एयरपोर्ट में 20 आवारा कुत्तों को क्यूआर कोड जारी किया गया है। इस कोड को स्कैन करते ही टीकाकरण समेत अन्य जानकारियां मिल सकती है। यही नहीं इस कोड से बीएमसी को भी फायदा पहुंचेगा।

मुंबई:मुंबई हवाई अड्डे के बाहर 20 आवारा कुत्तों को एक अनोखा क्यूआर कोड जारी किया गया है। इन क्यूआर कोड में इन कुत्तों की सारी जानकारी दी गई है ताकि इनका सही से देखभाल हो सके। बता दें कि इन क्यूआर कोड को कुत्तों के कॉलर से जोड़े गए है जिसमें कुत्ते का नाम, उसके एक फीडर का संपर्क विवरण और उनके टीकाकरण और नसबंदी की स्थिति जैसी जानकारियां भी शामिल है। 

ऐसे में जैसे ही इन क्यूआर कोड को स्कैन किया जाएगा कुत्ते से जुड़ी सभी जानकारी वाले एक डेटाबेस तक पहुंचा जा सकता है। इन क्यूआर कोड को जारी करने के पीछे कई कारण है जैसे इनके खो जाने पर इसे खोजने में आसानी और इससे बीएमसी को आवारा कुत्तों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस भी तैयार करने में मदद मिल सकती है। 

पायलट परियोजना के तहत हुई है टैगिंग

बता दें कि इस क्यूआर कोड के टैगिंग को एक पायलट परियोजना के रूप में तैयार किया गया है और इसे लगाने के बाद बीएमसी आगे देखेगा कि इस परियोजना को आगे कैसे बढ़ाया जाएगा। यही नहीं कुत्तों में लगाए गए इस डिवाइस को 'pawfriend.in' नामक एक पहल के तहत मुंबई के सियॉन के एक इंजीनियर अक्षय रिडलान द्वारा डिजाइन किया गया है। 

इस कोड को एक टीम द्वारा प्रदान किया गया है जो हर रोज इन कुतों को खिलाते है। इस प्रक्रिया के दौरान बीएमसी ने कुत्तों को टीका भी लगाया है। यह एक शानदार पहल है जो मुंबई के आवारा कुत्तों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए इसे शुरू किया गया है। 

इससे बीएमसी को भी मिलेगी मदद

हर रोज 300 आवारा कुत्तों को खाने खिलाने वाली सोनिया शेलर ने इन आवारा कुत्तों को पशु चिकित्सक से टीका लगवाया था। ऐसे में इस परियोजना से इन कुत्तों के खो जाने पर इनके मालिक से मिलवाने में भी यह कोड काम आएगा। यही नहीं इससे बीएमसी को भी इन्हें टैग करने में मदद मिलेगी। 

टॅग्स :अजब गजबमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?