लाइव न्यूज़ :

KBC 12 में सोनू सूद से पूछा गया 25 लाख का सवाल, क्या आपको पता है इसका सही जवाब ?

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 2, 2021 13:36 IST

Open in App
सोनी टीवी के पॉपुलर क्विज  शो ‘ कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12’ का शुक्रवार का एपिसोड बेहद खास रहा. नए साल के मौके पर दर्शकों को KBC में ‘कर्मवीर स्पेशल एपिसोड’ देखने को मिला जिसमें ज़रूरतमंदों की मदद करने वालों को बुलाया गया था. ऐसे में शो के कर्मवीर एपिसोड में रियल लाइफ हीरो सोनू सूद भी आये. कोरोना महामारी के दौरान गरीब प्रवासी मजदूरों की मदद करने के बाद सोनू सूद ने सभी का दिल जीत लिया है. वही कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में, सोनू ने शो पर दो-दो कर्मवीरों के साथ भाग लिया था. सोनू सूद, पद्मश्री करीमुल हक़ और प्रशांत गाड़े के साथ अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे दिखे.    KBC की हॉटसीट पर पहले कर्मवीर आए ‘एंबुलेंस दादा' के नाम से मशहूर और पद्मश्री से सम्मानित करीमुल हक जिनकी कहानी आपको बहुत Inspiring है.  शो पर उन्होंने बताया कि इलाज के अभाव में उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने ठाना कि वह कभी किसी को बिना इलाज के मरने नहीं देंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि वे अब तक 5500 लोगों को अपनी एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचा चुके हैं और उनकी जान बचा चुके हैं.   वही  कर्मवीर स्पेशल में आने वाले दूसरे गेस्ट थे प्रशांत गाड़े.  पेशे से इंजीनियर प्रशांत गाड़े ने बताया कि वह हमेशा से समाज के लिए कुछ करना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों ने उनका इस काम में साथ नही दिया. लेकिन जब प्रशांत के पास एक मां अपनी विकलांग बच्ची को लेकर आई तब वह बच्ची को देखकर दंग रह गए। उस बच्ची के दोनों हाथ नहीं थे.  फिर जब प्रशांत ने बच्ची के लिए एक कंपनी से दो प्रोस्थेटिक हाथ मांगे तो कंपनी ने 24 लाख रुपए की डिमांड की, जो मुश्किल था. हालांकि, प्रशांत ने हार नहीं मानी और आज वह केवल 25 हज़ार में वो प्रोस्थेटिक हाथ बनाते हैं.  दोनों करमवीर बारी बारी हॉट सीट पर बैठे. हॉट सीट पर बैठे सोनू सूद और प्रशांत ने 12, 50, 000 लाख रूपये जीत लिए थे जिसके बाद उनके सामने अमिताभ बचचन ने 25 लाख रूपये का सवाल पूछा.  1994 में कंप्यूटर विज्ञान में सर्वोच्च सम्मान एएम ट्यूरिंग अवार्ड से किस भारतीय मूल के कंप्यूटर वैज्ञानिक को सम्मानित किया गया था? विकल्प- A. राज रेड्डी, B. नरेंद्र कर्मकार, C. अनिल कुमार जैन, D. इंद्रजीत मणिसही जवाब- A. राज रेड्डी इस एपिसोड में  सोनू सूद ने अपनी किताब I am No Messiah होस्ट और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को गिफ्ट की.  
टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब