लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14 की टैलेंट मैनेजर Pista Dhakad की हादसे में मौत, सेट के बाहर भयानक हादसा

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 16, 2021 19:49 IST

Open in App
Bigg Boss 14 से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. शो की टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वे कलर्स प्रोग्रामिंग टीम की सदस्य थीं और बिग बॉस में मुख्य असिस्टेंट कॉर्डिनेटर के तौर पर काम कर रही थीं.  दरअसल, शुक्रवार को बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की टीम ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ वीकेंड का वार शूट किया था. पैकअप के बाद पिस्ता (Pista Dhakad) अपनी स्कूटी से निकल गई थीं. सड़क पर अंधेरे की वजह से स्कूटी नहीं संभली और फिसल कर एक गड्ढे में चली गई. इस दौरान पिस्ता के साथ एक और सहकर्मी थे. दोनों ही बुरी तरह गिर गए.इस दौरान पीछे से एक वैनिटी वैन आ रही थी, पिस्ता जब गिरीं तो वैनिटी वैन अनजाने में उन पर चढ़ गई. 24 साल की पिस्ता (Pista Dhakad) की मौके पर ही मौत हो गई. बता दें, पिस्ता (Pista Dhakad) ने बिग बॉस के अलावा खतरों के खिलाड़ी में भी काम किया था. उनके कई एक्टर्स के साथ अच्छे संबंध थे. पिस्ता की मौत से सभी सदमे में हैं. अभी तक शो के मेकर्स या सलमान (Salman Khan) की तरफ से इस बारे में कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है.   पिस्ता धाकड़ की बात करें तो वे इस फील्ड में काफी समय से थीं और टीवी कंपनी एंडेमोल शाइन इंडिया के साथ जुड़ी हुई थीं. वे सिर्फ बिग बॉस ही नहीं बल्कि और भी टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. वे फि‍यर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी और द वॉइस के लिए भी काम कर चुकी हैं. 
टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब