आए दिन हम ये खबर सुनते हैं कि पाकिस्तान ने बॉर्डर पर सीजफायर सीजफायर उल्लंघन किया है और कई बार पाकिस्तान भी भारत पर यही आरोप लगाता है। यहां जानते है क्या होता है सीजफायर का उल्लंघन।सीजफायर को युद्धविराम भी कहते हैं। ये किसी भी वॉर को अस्थाई या स्थाई तौर पर रोकने का एक जरिया होता है। इसके तहत समझौते में दो पक्ष बॉर्डर पर किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई ना करने का वादा करते हैं। सीजफायर को दो देशों के बीच हुई एक official treaty या औपचारिक संधि मान सकते हैं। हालांकि, सीजफायर के लिए official treaty जरूरी नहीं है। कभी-कभी आपसी सहमति से भी यह फैसला लिया जा सकता है। इन एग्रीमेंट के बावजूद जब कोई एक पक्ष बॉर्डर पर आक्रमक कार्यवाई करते हैं तो उसे सीजफायर का उल्लंघन कहा जाता है।