लाइव न्यूज़ :

PM Modi in Assam: Congress पर जमकर बरसे मोदी, पीएम के भाषण की 10 बड़ी बातें| Dispur| Assam Elections

By गुणातीत ओझा | Updated: February 23, 2021 00:09 IST

Open in App
असम में मोदी..दिल्ली अब दूर नहीं दिसपुर के दरवाजे पर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असमवासियों के लिए सरकारी खजाने की बौछार लगा दी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते पीएम ने कहा उन्होंने दशकों तक राज्य व पूर्वोत्तर की “अनदेखी” की। एक महीने में असम के अपने तीसरे दौरे में 3,222 करोड़ रुपये से ज्यादा की पेट्रोलियम क्षेत्र की तीन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मोदी ने सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार और केंद्र द्वारा पिछले कुछ सालों में विकास के कदमों का जिक्र किया। उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी किनारे पर 45 करोड़ रुपये की शुरुआती परियोजना लागत वाले धेमाजी इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। 55 करोड़ रुपये की लागत वाले सुआलकुची इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखी। इससे पहले 7 फरवरी को पीएम ने असम में 9,310 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। 18 फरवरी को उन्होंने राज्य को 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी थी।आज उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने आजादी के बाद से दशकों तक शासन किया वो मानते थे कि दिसपुर दिल्ली से बहुत दूर था। दिल्ली अब दूर नहीं आपके दरवाजे पर है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तरी तट क्षेत्र से “सौतेली मां” जैसा व्यवहार किया और संपर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग की अनदेखी की। उन्होंने कहा, “मैं पूर्व में राज्य के उत्तरी किनारे पर गोगामुक में आया था और कहा था कि असम और पूर्वोत्तर देश के विकास के नए इंजन बनेंगे और हम इस विश्वास को फलीभूत होते देख रहे हैं।”प्रधानमंत्री ने कहा कि असम सरकार के सतत प्रयासों के कारण 20 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित हुए हैं। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के संदर्भ में उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषाओं में पढ़ाने पर उसमें दिया जा रहा जोर गरीब परिवार के बच्चों को भी डॉक्टर और इंजीनियर बनने में मदद करेगा। मोदी ने कहा कि असम में 2014 तक महज 40 प्रतिशत परिवारों के पास रसोई गैस का कनेक्शन था वह भी तब जब राज्य तेल, प्राकृतिक गैस और रिफाइनरी के मामले में समृद्ध है। अब राज्य की लगभग समूची आबादी उज्ज्वला योजना के तहत आती है और एक करोड़ महिलाओं को फायदा हुआ है। “गैस पाइपलाइन, ऑप्टिकल फाइबर तंत्र और पाइप से पेयजल आपूर्ति की पहल सिर्फ लोहे की पाइप और फाइबर नहीं हैं। ये भारत की नई भाग्य रेखाएं हैं।” मोदी ने कहा कि वह असम और अन्य चुनाव वाले राज्यों में चुनाव की घोषणा से पहले अधिक से अधिक बार दौरा करेंगे। चुनावों की घोषणा संभवत: मार्च के पहले सप्ताह में होगी।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीअसम विधानसभा चुनावअसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल