लाइव न्यूज़ :

'मन की बात' में पीएम मोदी ने आज क्यों मांगी माफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2020 21:27 IST

Open in App
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये लागू की गयी देशव्यापी बंदी (लॉकडाउन) से लोगों, खासकर श्रमिक एवं कम आय वर्ग के लोगों को हुयी परेशानी के लिये क्षमा मांगते हुये देशवासियों से कोरोना को परास्त करने के लिये चिकित्सकों की सलाह मानने और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। मोदी ने रविवार को ‘ मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों से कहा कि लॉकडाउन लागू करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। साथ ही उन्होंने इस वायरस को परास्त करने की जंग में जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले मैं सभी देशवासियों से क्षमा मांगता हूं। और मेरी आत्मा कहती है कि आप मुझे जरुर क्षमा करेंगें क्योंकि कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़े हैं जिसकी वजह से आपको कई तरह की कठिनाइयां उठानी पड़ रही हैं, खास कर मेरे गरीब भाई-बहनों को देखता हूं तो जरुर लगता है।वे सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसा प्रधानमंत्री है, हमें इस मुसीबत में डाल दिया | उनसे भी मैं विशेष रूप से क्षमा मांगता हूं।’’ मोदी ने इस बार ‘ मन की बात’ कार्यक्रम को कोरोना संकट पर ही केन्द्रित रखा। 
टॅग्स :मन की बातकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने जनगणना 2027 में जन-भागीदारी पर दिया जोर, जानिए 'मन की बात' के संबोधन की बड़ी बातें

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

भारतMann Ki Baat: PM मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में खाड़ी देशों का जताया आभार, मिडिल ईस्ट संघर्ष पर संयम बरतने की सलाह

ज़रा हटकेचीनी कम करा दो पापा की?, पीएम मोदी के बड़े भक्त पिता जी?, इन्फ्लुएंसर युवराज दुआ की अपील वायरल, वीडियो और कमेंट पढ़कर हंस देंगे आप?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र