लाइव न्यूज़ :

फिर टलेगी निर्भया के दोषियों की फांसी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2020 12:41 IST

Open in App
निर्भया के दोषियों को 1 फरवरी को होने वाली फांसी फिर टलने के आसार नजर आ रहे हैं.. निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में मौत की सजा पाए एक अन्य दोषी ने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने दया याचिका दायर की है..वहीं  एक और दोषी ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर की..  दिल्ली जेल नियमों के अनुसार एक ही अपराध के चारों दोषियों में से किसी को भी तब तक फांसी पर नहीं लटकाया जा सकता जब तक कि अंतिम दोषी ...दया याचिका सहित सभी कानूनी विकल्प नहीं आजमा लेता.. निचली अदालत ने चारों दोषियों-मुकेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता, विनय कुमार शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर लटकाने के लिए 17 जनवरी को दूसरी बार डेथ वारंट जारी कर चुका है.. अदालत ने इससे पहले सात जनवरी को डेथ वारंट जारी कर उन्हें फांसी देने के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की थी..दोषी विनय की पैरवी कर रहे वकील ए पी सिंह ने कहा कि उन्होंने उसकी ओर से राष्ट्रपति भवन में दया याचिका दायर की है ..मैंने राष्ट्रपति के समक्ष विनय की दया याचिका दायर की है.. मैंने यह स्वयं जाकर सौंपी है..विनय ने राष्ट्रपति को भेजी अपनी दया याचिका में कहा है, ‘‘श्रीमान, मेरी गिरफ्तारी के दिन से जिस तरह से मुझसे बर्ताव हुआ है, उसके चलते मैं कई बार पहले ही मर चुका हूं.. इसलिए, मैं इस बारे में बताने के लिए अपने अंतिम अवसर का इस्तेमाल करना चाहता हूं.. मुझे उम्मीद है कि यह पढ़ने के बाद कि मेरा जीवन क्या रहा है, आप मुझपर दया करेंगे.. तिहाड़ जेल के अधिकारियों को अब निचली अदालत जाना होगा और विनय की दया याचिका के बारे में सूचित कर ‘ब्लैक वारंट’या डेथ वारंट स्थगित करने की मांग करनी होगी..चारो दोषियों में अब तक मुकेश ही अकेला ऐसा दोषी है  जो सभी कानूनी विकल्प आजमा चुका है.. उसकी दया याचिका राष्ट्रपति ने 17 जनवरी को खारिज कर दी थी और राष्ट्रपति के इस निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उसकी अपील खारिज कर दी थी.. न्यायमूर्ति आर भानुमति के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय पीठ ने मुकेश की अपील खारिज करते हुए कहा कि ‘‘त्वरित विचार’’ और दया याचिका ‘‘त्वरित रूप से’’ खारिज कर देने का यह मतलब नहीं है कि राष्ट्रपति ने इस पर सोच-विचार नहीं किया. वहीं, निर्भया केस के एक और दोषी अक्षय ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर की जिस पर पांच न्यायाधीशों की पीठ आज सुनवाई करेगी..अगर उसकी याचिका खारिज हो जाती है तो उसके पास भी राष्ट्रपति के समक्ष याचिका दायर करने का विकल्प होगा.. मुकेश और विनय के बाद क्यूरेटिव पिटीशन या सुधारात्मक याचिका दायर करने वाला वो तीसरा दोषी है. चौथे दोषी पवन ने अभी तक सुधारात्मक याचिका दायर नहीं की है...वो भी फांसी से बचने की कोशिश में ये अंतिम विकल्प आजमा सकता है.. मुकेश को छोड़कर तीनों दोषी राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज होने की कंडीशन में राष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं.. दोषियों की इन चालों पर निर्भया की मां आशा देवी का कहना है कि अदालत भी जानती है कि दोषी फांसी में देर कराने के लिए एक-एक कर याचिका दायर कर रहे हैं..वो कहती हैं कि मुझे उम्मीद है कि दोषी एक फरवरी को फांसी पर लटका दिए जाएंगे.. मुझे निश्चित रूप से न्याय मिलेगा.
टॅग्स :निर्भया गैंगरेपसुप्रीम कोर्टदिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र