googleNewsNext

पैन कार्ड को कैसे करें आधार से लिंक, जानिए तरीका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 2, 2019 09:51 AM2019-04-02T09:51:31+5:302019-04-02T09:51:31+5:30

सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक की समय सीमा को छह महीने और बढ़ाकर 30 सितंबर 2019 कर दिया है। इससे पहले आखिरी तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई थी। यह छठा मौका है जब केंद्र सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने के लिये समय सीमा बढ़ाई है। अगर इस बढ़ी हुई समय सीमा तक भी कोई व्यक्ति आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं करवाता है तो उसका पैन कार्ड अमान्य कर दिया जाएगा।