googleNewsNext

वीडियो: हिन्दी में भारतीय दर्शन की बेसिक जानकारी के लिए बेहतरीन किताब-भारतीय दर्शन की रूपरेखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 16, 2019 06:46 PM2019-09-16T18:46:50+5:302019-09-16T18:46:50+5:30

 

किताबी कीड़ा के पहले एपिसोड में प्रोफ़ेसर हरेंद्र प्रसाद सिन्हा की किताब 'भारतीय दर्शन की रूपरेखा' की चर्चा की जा रही है। यह किताब फिलॉसफी के ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर लिखी गयी है। लोकसेवा आयोग में दर्शन विषय रखने वाले हिन्दी माध्यम छात्रों के बीच भी यह किताब काफी लोकप्रिय है। अगर आपको हिन्दी में महज एक किताब पढ़कर भारतीय दर्शन के बारे में सामान्य समझ बनानी हो तो यह किताब बेहतरीन है। अगर आपको इससे ज्यादा जानकारी चाहिए तो सर्वपल्ली राधाकृष्णन की इंडियन फिलॉसफी, एसएन दासगुप्ता की हिस्ट्री ऑफ इंडियन फिलॉसफी, एम हिरियन्ना की आउटलाइंस ऑफ इंडयिन फिलॉसफी जैसी किताबें भी देख सकते हैं। इन किताबों से ज्यादा जानकारी के लिए आपको सभी दर्शनों से जुड़े मूल ग्रंथ पढ़ने होंगे, जाहिर है सामान्य पाठक के लिए यह एक मुश्किल काम है। याद रखिए आप चाहें जितने भी वीडियो देख लें वो किताबों का ऑप्शन नहीं बन सकते। सॉलिड ज्ञान चाहिए तो आपको किताबें ही पढ़नी पड़ेंगी। वीडियो के बारे में आप अपने सुझाव-सालह कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।