googleNewsNext

Health Benefits of Tulsi Basil: तुलसी खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में जान हैरान रह जाएंगे आप!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: March 10, 2021 08:08 PM2021-03-10T20:08:35+5:302021-03-10T20:08:57+5:30

 

आयुर्वेद में तुलसी के पौधे को औषधीय गुणों का खजाना माना गया है। इस पवित्र पौधे का धार्मिक महत्त्व भी है। इसक उपयोग दशकों से मुख्य रूप से घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है। तुलसी के पौधे को चाय, रस, और सूखे पाउडर के रूप में विभिन्न तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। खाली पेट में तुलसी के पत्ते खाने से आपको आंतरिक स्वास्थ्य और बाहरी दोनों तरह से फायदे हो सकते हैं। वर्षों से, तुलसी के पत्तों को उपचार के लिए सबसे बड़ी जड़ी-बूटियों में से एक माना जाता है। सुबह-सुबह तुलसी के पत्ते खाने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो संक्रमण से लड़कर शरीर को मजबूत बनाता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडhealth tipshealthy food