googleNewsNext

Health Benefits Of Eating Chana:खाली पेट खाएं भीगे चने, पथरी, Diabetes जैसे 8 रोगों से होगा बचाव!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: March 9, 2021 05:17 PM2021-03-09T17:17:35+5:302021-03-09T17:17:54+5:30

 

खाने-पीने की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें सही समय और तरीके से खाया जाए, तो सेहत को ज्यादा फायदा होता है। ऐसी ही एक चीज चने हैं। अधिकतर लोग चने की सब्जी या उबालकर खाना पसंद करते हैं। बेशक चने किसी भी रूप में सेहत के लिए फायदेमंद ही होते हैं लेकिन अगर आप इसके ज्यादा फायदे लेना चाहते हैं, तो आपको इन्हें पाने में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना चाहिए। काले चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, आयरन,प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसलिए इसे खाने से कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं में राहत मिलती है। इससे आपका पाचन बेहतर रहता है और आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडhealth tipshealthy food