लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड म्यूजिक डे: म्यूजिक से करते हैं प्यार तो लाइफ में एक बार जरूर जाएं यहां, म्यूजिक कॉनसर्ट के लिए है मशहूर

By मेघना वर्मा | Updated: June 21, 2018 13:40 IST

सपनों का शहर कहे जाने वाले मुंबई को भी संगीत का शहर कह सकते हैं। एक्टिंग से लेकर कॉमेडी तक हर चीज को यहां खुलकर इंज्वाय किया जा सकता है।

Open in App

संगीत से किसे प्यार नहीं। मूड चाहे जैसा भी हो अपनी पसंद का गाना सुनकर आप अपने मूड के साथ दिल और दिमाग दोनों को ही फ्रेश कर सकते हैं। आज इंटरनेशनल म्यूजिक डे पर हम आपको ले चलेंगे देश के कुछ ऐसे ही शहरों में जो अपनी खूबसूरती के साथ अपने संगीत और संगीत के निरन्तर होने वाले कॉनसर्ट के लिए मशहूर है। खास बात यह है कि इन शहरों में बैंड वाले गानों के साथ आपको सूफी गाने भी सुनने को मिल सकते हैं। 

1. पुणे

अगर आपको पुणे की खूबसूरती के अलावा कोई दूसरी वजह चाहिए हो इस शहर को घूमने की तो वह वजह संगीत हो सकती है। दुनिया भर में मशहूर सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल के अलावा भी समय-समय पर यहां म्यूजिक शोज होते रहते हैं। यही एक ऐसी जगह है जहां जाकर आप फ्री माइंड से अपने पार्टनर के साथ म्यूजिक इंज्वाय कर सकते हैं। यहां होने वाले जीरो फेस्टिवल की चर्चा भी पूरी दुनिया में की जाती है। इस आउटडोर म्यूजिक फेस्ट की शुरुआत 2012 से हुई थी। इसका नाम जीरो इसलिए पड़ा क्योंकि यह पुणे की खूबसूरत वैली पर आयोजित किया जाता है। 

2. जोधपुर

केसरिया बालम आवो नी, पधारो मारे देस...जी हां अगर आपको राजस्थान के सूफी गाने सुनने का शौक है तो आप राजस्थान के जोधपुर सिटी का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां के सबसे बड़े म्यूजिक फेस्ट वर्ल्ड सूफी स्पीरिट को देश नहीं बल्कि दुनिया में जाना जाता है। अगर आपको संगीत नहीं भी पसंद है तब भी आपको एक बार इस भव्य आयोजन में शिरकत जरूर करनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें- इस किले की दीवार को कहते हैं द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया, देश-विदेश से आते हैं पर्यटक

3. बैंगलूर

देश की सबसे तेज विकसित होने वाले इस शहर से संगीत पसंद करने वालों को इस शहर से प्यार हो जाएगा। आईटी के हब इस शहर में संगीत की अपनी अलग ही दुनिया है। यहां पर आपको रॉक म्यूजिक सुनने को मिलेगा। यहां दुनिया के सबसे बड़े रॉक बैंड्स को एक साथ सुन सकते हैं। 

4. नई दिल्ली

एक बार अगर आप देश की राजधानी में कदम रखते है तो खाने और एतिहासिक चीजों के साथ संगीत से जुड़ी भी ऐसी ही अच्छी चीजें देखने को मिलेंगी। यहां आपको दुनिया के बड़े बैंड्स के साथ नए और युवाओं के जोश से भरे बैंड सुनने को मिल सकेंगे। मुंबई के साथ देश की राजधानी भी बड़े बैंड्स के शोज की गवाही बनता रहा है। 

ये भी पढ़ें- राजस्थान की इन 5 जगहों के बारे में नहीं सुना होगा आपने, खूबसूरती के हो जाएंगे कायल

5. मुंबई

पूरे देश में सबसे रंगीन और सपनों का शहर कहे जाने वाले मुंबई को भी संगीत का शहर कह सकते हैं। एक्टिंग से लेकर कॉमेडी तक हर चीज को यहां खुलकर इंज्वाय किया जा सकता है। अगर आप मुंबई कैलेंडर की बात करें तो वह हमेशा ही म्युजिक के शोज से भरी होती है। समय-समय पर यहां रंगीन और संगीत के कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। इनमें मूड इंडिगो, महिन्द्रा ब्लूज फेस्टिवल आदि फेमस हैं। 

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVishwakarma Puja 2024 Date : विश्वकर्मा पूजा कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

भारतLeap Year 2024: जानें 29 फरवरी क्यों है खास, 4 साल में आता है एक बार ये दिन

पूजा पाठVishwakarma Puja 2023: विश्वकर्मा पूजा कल, जानिए पूजा विधि, मंत्र, महत्व और कथा

फ़ैशन – ब्यूटीFemina Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा मिस इंडिया 2023 का ताज, दिल्ली की श्रेया रहीं फर्स्ट रनर-अप

स्वास्थ्यSurya Grahan 2021: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन 10 बातों का रखें ध्यान, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते