राजस्थान की इन 5 जगहों के बारे में नहीं सुना होगा आपने, खूबसूरती के हो जाएंगे कायल

By मेघना वर्मा | Published: June 18, 2018 12:14 PM2018-06-18T12:14:14+5:302018-06-18T12:14:14+5:30

झील के किनारे पार्टनर के साथ शांत और रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए राजस्थान का झलवर सिटी सबसे अच्छी हो सकती है।

hidden tourist places in Rajasthan | राजस्थान की इन 5 जगहों के बारे में नहीं सुना होगा आपने, खूबसूरती के हो जाएंगे कायल

राजस्थान की इन 5 जगहों के बारे में नहीं सुना होगा आपने, खूबसूरती के हो जाएंगे कायल

राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर हो या जोधपुर, गर्मियों में ठंडक देने वाला माउंट आबू या उदयपुर आपने सभी के बारे में सुना होगा। बहुत से लोग ऐसे भी होगें जिन्होंने इन सभी जगहों का भ्रमण भी किया होगा। लेकिन आज हम आपको राजस्थान के ऐसे ही कुछ जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आज से पहले ना आपने कभी सुनिा होगा ना कभी देखा होगा। फेमस टूरिस्ट स्पॉट से इतर यह जगहें बहुत ही कम चर्चा में हैं लेकिन इनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। आज हम आपको राजस्थान के ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। 

1. बूंदी

अपने चारों ओर सुन्दर दृश्य, झीलें, नीले घोड़े और बाजार के साथ मंदिरों से घिरे इस बूंदी शहर में लोग अपनी छुट्टियां बिताने आते हैं। यह शहर आपको किसी सपने जैसा दिखाई देगा जिसमें आप बस जाना चाहेगें। बूदीं शहर की खूबसूरती की जिक्र कई किताबों में भी किया गया है। यहां आप सुख महल, कशरबाग, दाभाई कुंड, रानीजी की बाउली के साथ जैत सागर का भ्रमण कर सकते हैं। 

2. डूंगरपुर

पूरब की ओर से गुजरात से घिरे इस शहर को पर्यटकों की नजरों से बचाना मुश्किल है। अरावली पहाड़ के आस-पास बसे इस शहर को हरा मार्बल भी कहा जाता है क्योंकि इस क्षेत्र में गजब की हरियाली देखने को मिलती है। यहां प्रचीन काल से बने किलों को देखकर आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे। खासकर की यहां बने झरोखों में आप खुद को खो से देंगे। यहां आपको 1700 सदी के भी बहुत सी कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। 

ये भी पढ़ें- अगर हवाई सफर में खो जाएं आपको बैग तो फौरन करें ये 5 काम

3. कचमन

पुष्कर से 100 किलोमीटर की दूरी पर बसा कचमन गांव राजस्थान के इतिहास में बहुत महत्व रखता है। कचमन का किला अब आलीशान होटल में तब्दील कर दिया गया है। शहर से इतने दूर बसे इस कचमन इलाके में आपको नीला और साफ आकाश देखने को मिलेगा जो आपके दिमाग और दिल को ठंडक पहुंचाएगा। यहां के किलों में आपको पुराने जमाने पत्थर से बनाए कई कलाकृति देखने को मिलेगी। यहां का बना शीश महल आपको किसी अजूबे से कम नहीं लगेगा। इसी शहर में आपको मशहूर कवियत्री मीरा बाई का मीरा महल भी देखने को मिलगा। जहां आप उनकी कुछ प्राचीन धरोहर भी देख सकते हैं। 

4. झलवर

झील के किनारे पार्टनर के साथ शांत और रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए राजस्थान का झलवर सिटी सबसे अच्छी हो सकती है। झाला जालीम सिंह की खोज के बाद इस शहर का नाम झलवर पड़ा। आपको यहां मुगलों के जमाने के बने किले और राजपूताना स्टाइल की चीजें देखने को मिलेंगी। जो आपकी सैर को रॉयल बना देंगी। आप यहां बुद्धिष्ट गुफाएं, स्तूप, झलवर किला, भवानी नृत्य शाला, चंद्रबाघा मंदिर, सूर्य मंदिर आदि देखने को मिलेंगे।  

ये भी पढ़ें- ये है भारत का आखिरी गांव, रोमांच के साथ यहां मिलेगी सर्द हवाएं

5. नागौर

राजस्थान शहर में हर जगह खूबसूरती बिखरी है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा की राजस्थान का हर एक कोना सुन्दर है और इसी एक कोने में आता है खूबसूरत और शांत शहर नागौर। महाभारत काल के सबसे फेमस संभर झील इसी नागौर में स्थित है। इस सिटी को जंगलादेश के नाम से भी जाना जाता है जो अपनी संस्कृति, पुरात्तव और परंपराओं के लिए जानी जाती है। ख्वाजा मोइनउद्दीन की जानी-मानी दरगाह हमीद्दउद्दीन की दरगाह भी यहां स्थित है। आप यहां नागौर किले, खाटू मंदिर के साथ बहुत सारी हिस्टोरिकल जगहों की सैर कर सकते हैं। 

Web Title: hidden tourist places in Rajasthan

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे