लाइव न्यूज़ :

इस खूबसूरत देश में रहने के लिए हर महीने मिलेगा 50 हजार से भी ज्यादा का वेतन, बस माननी होगी ये 3 शर्तें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 14:41 IST

सभी देशों के देशवासियों की भी अपनी अलग-अलग क्वालिटी होती है मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां रहने के लिए लोगों को वेतन मिलता है। 

Open in App
ठळक मुद्देयहां सर्वश्रेष्ठ पानी, साफ हवा, खूबसूरत प्राकृतिक छठा भी दिखती है। यहां का व्यंजन भी लजीज होता है साथ ही अगर आप पीने के शौकीन हैं तो यहां की वाइन आपको स्वादिष्ठ लगेगी।

दुनिया में कई तरह के देश हैं। कोई अपने संस्कृति के लिए जाना जाता है तो कोई अपने खान-पान के लिए। किसी का इतिहास अनोखा है तो किसी का वर्तमान उसकी तरक्की की गवाही देता है। इन सभी देशों के देशवासियों की भी अपनी अलग-अलग क्वालिटी होती है मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां रहने के लिए लोगों को वेतन मिलता है। 

जी हां, आपने सही पढ़ा। इटली का मोलिसे वही जगह है जहां रहने के लिए लोगों को वेतन दिया जाएगा। इटली के 20 क्षेत्रों में सबसे छोटे इस क्षेत्र को बहुत कम लोग ही जानते हैं। कुछ लोग तो मजाक में यहां तक कह देते हैं कि रोम से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में बसे इस क्षेत्र का अस्तित्व ही नहीं है मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। 

आइए आपको बताते हैं क्या है इश देश की खासियत और क्या है इस वेतन देने के पीछे की वजह आप भी पढ़िए। 

मोलिसे इटली के दक्षिण में स्थित अविकासित क्षेत्र में मेजोनिओनो का हिस्सा है। जहां दशकों से नागरिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मोलिसे की आबादी मुश्किल से तीन लाख बची रह गई है। खासकर यहां के युवा नई सम्भावनाओं की तलाश में यहां से दूर चले जाते हैं। ये एरिया करीब 4500 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। 

इस क्षेत्र की आबादी लगातार सिकुड़ती जा रही है। इसी वजह से यहां नया कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। मोलिस में बसने के लिए अब लोगों को पैसे दिए जाएंगे। आपको बता दें यहां रहने वालों को आगामी तीन सालों तक प्रति माह 700 यूरो यानी भारतीय 55, 270 रुपए का भुगतान किया जाएगा। 

हैं कुछ शर्तें

ऐसा नहीं है कि कोई भी आकर इस यहां बस सकता है। इसके लिए कुछ शर्त जरूरी है। आइए बताते हैं क्या है वो शर्त जो नए निवासियों को माननी होंगी।

1. नए निवासियों को कम से कम 5 साल तक यहां रहना पड़ेगा।2. 2000 से भी कम आबादी वाले इस क्षेत्र में उन्हें एक नया व्यापार शुरू करना होगा। अगर नए आवासी व्यापार नहीं करना चाहते तो किसी इमारत को आवासीय भवन के रूप में रेनोवेट करवाना होगा।3. शर्त हैं कि नया निवासी किसी ऐसी जगह से ना आया हो जहां की आबादी 2000 से कम हो।

बताया जाता है कि यहां कोई संगठित अपराध नहीं है और सारे इटली के मुकाबले यहां सर्वश्रेष्ठ पानी, साफ हवा, खूबसूरत प्राकृतिक छठा भी दिखती है। यहां का व्यंजन भी लजीज होता है साथ ही अगर आप पीने के शौकीन हैं तो यहां की वाइन आपको स्वादिष्ठ लगेगी। जिस किसी को भी यहां रहना है उसे 106 गांव की सूची में से किसी एक को चुनना पड़ेगा। तभी वह उस गांव में जाकर बस सकते हैं। 

नए कार्यक्रम का मकसद उन लोगों को वापिस लौटने में मदद करेगा जो इसे छोड़कर जा चुके हैं। इसी के साथ यहां निवेश के अवसर भी पैदा होंगे। यहां के स्थानीय निवासी से बात करने पर मालूम हुआ कि यहां हर साल 2000 आगंतुक आते हैं। वो पर्यटक आते तो हैं लेकिन तुरंत ही चले भी जाते हैं क्योंकि यहां रहने के लिए अच्छे होटल और खाने के लिए अच्छे रेस्तरां नहीं हैं।

बता दें पहले चरण में यहां बसाने के लिए 40 आवेदकों का चयन किया जाएगा और अगर सब ठीक-ठाक रहा तो कार्यक्रम को इसी साल 2020 के अंत में फिर से दोहराया जाएगा ताकि गांव की आबादी बढ़ाई जा सके।  

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते