लाइव न्यूज़ :

ट्रैवल स्पेशल: राजस्थान के अलवर में दोस्तों के साथ करें वीकेंड की सैर

By मेघना वर्मा | Updated: March 24, 2018 13:29 IST

अलवर और इसके आसपास के इलाके में स्थित ये हरी भरी पहाड़ियां देखने लायक हैं।

Open in App

वीकेंड मतलब दोस्त, पार्टी और शहर के बाहर का ट्रिप। लेकिन अक्सर लोग समय के कमी के कारण कुछ खास प्लान नहीं कर पाते हैं। उन्हें एक ऐसी जगह की तलाश रहती है जहां आना जाना वीकेंड के 2 दिन में ही हो जाए। तो इसी बात का ख्याल रखते हुए आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दोस्तों के साथ कम पैसे में एक दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के अलवर की। इस खुबसूरत जगह पर ना सिर्फ आप दोस्तों के साथ मस्ती कर पाएंगें बल्कि ऐतिहासिक जगह के बारे में भी जान पाएंगे। 

इस ट्रेन से करें सफर

नई दिल्ली से अलवर तक जाने के लिए वैसे तो बहुत से परिवहन है लेकिन आप सुबह चलने वाली अजमेर शताब्दी या रानी खेत एक्सप्रेस से अपनी टिकट बुक करवा सकते हैं। ये दोनों गाड़ियां आपको 3 से 3:30 घंटे तक आपको अलवर स्टेशन पर पंहुचा देगी। यहां से आप लोकल कनवेंस से आगे का सफर तय कर सकते हैं। 

ये हैं घूमने की जगह

वैसे तो अलवर शहर राजस्थान का सबसे रंगीन शहर भी कहा जा सकता है और यहां देखने लायक बहुत सी जगहें हैं। कुछ ऐसे जगह भी हैं जहां जाना आपको रोमांचक अनुभव देगा। आप फैमिली के साथ जाएं या दोस्तों के साथ, अलवर की इन जगहों पर जरूर सैर करें। 

सिटी पैलेस

सिटी पैलेस एक खूबसूरत परिसर है, यहां पर गेट के पीछे एक मैदान में कृष्ण मंदिर हैं। इसके बिल्कुल पीछे मूसी रानी की छतरी और अन्य दर्शनीय स्थल हैं। पर्यटक इसकी खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते।

द पैलेस म्यूजियम

अलवर शहर के इस म्यूजियम में आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। अलवर के राजा से जुड़ी हुई शाही और पुरातन चीजें यहां आपको देखने को मिलेंगी। इनमें रागमाला पेंटिंग्स के साथ और भी बहुत से ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेंगी।

ये भी पढ़ें: चंदेरी साड़ियों का ये है खूबसूरत इतिहास, इन्हीं पर आधारित है फिल्म 'सुई-धागा'

फतहगंज गुंबद

यहां पर स्थित फतहगंज का पांच मंजिला मकबरा बहुत ही खूबसूरत है। किसी कारण से यह इमारत पूरी नहीं बन पाई। पर्यटक इस पहाड़ी पर चढ़ सकते हैं और शहर के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

पुर्जन विहार

यह एक खूबसूरत बाग है, जिसके बीच में एक बड़ा हरित हाऊस है जिसे शिमला कहा जाता है। इस बगीचे में अनेक छायादार मार्ग हैं और कई फव्वारे लगे हुए हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

कंपनी बाग

कंपनी बाग साल के बारह मास खुला रहता है, यह देखने में बहुत ही खूबसूरत है। रंग-बिरंगे फूलों के बीच यहां आप शाम की शांत सैर का मजा ले सकते हैं। 

विजय मंदिर झील महल

यह खूबसूरत महल 1918 में बनवाया गया था जो राजा जयसिंह का आवास था। इसका ढांचा परंपरागत इमारतों से बिल्कुल अलग है। इसके अंदर एक राम मंदिर भी है। सामने से पूरी तरह दिखाई नहीं देता लेकिन इसके पीछे वाली झील से इस महल का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल विशेष - यूपी नहीं देखा तो क्या देखा, ये हैं इसके 7 सबसे खूबसूरत शहर

जय समन्द झील

हरी-भरी पहाड़ियां केवल अलवर में ही नहीं है, इसके पास के इलाकों में भी अनेक खूबसूरत झीलें और पहाड़ियां हैं। यहां घूमने का सबसे उपयुक्त समय मानसून है। शहर के सबसे करीब जय समन्द झील है।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते