लाइव न्यूज़ :

गर्मियों की छुट्टियों में घूमें इन 5 हिल स्टेशनों पर, खर्च होंगे सिर्फ 9 हजार रुपये!

By उस्मान | Updated: May 30, 2019 11:21 IST

ऐसे पर्यटक स्थलों की जानकारी दे रहे हैं, जहां गर्मियों में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। यहां आपको खूबसूरत वादियां, पहाड़, झील, झरने और मजेदार खाने की चीजें मिल सकती हैं।  

Open in App

गर्मियों की छुट्टियां हो चुकी हैं और अगर आप शहर की भीड़, गर्मी, प्रदूषण से कुछ दिन सुकून के साथ बिताना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको देश के कुछ ऐसे पर्यटक स्थलों की जानकारी दे रहे हैं, जहां गर्मियों में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। यहां आपको खूबसूरत वादियां, पहाड़, झील, झरने और मजेदार खाने की चीजें मिल सकती हैं।  

1) चंद्र ताल, हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश के स्पिति जिले में यह झील 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके नाम का अर्थ चांद की झील है जिसका यह नाम अर्द्ध चंद्र के आकार की वजह से पड़ा है। यहां कैम्पिंग के लिए अच्छे स्थान है। इस झील की खास बात है कि इस झील में भरने वाले पानी का स्त्रोत कहीं नजर नहीं आता है जिस कारण माना जाता है कि इस झील में किसी भूमिगत स्त्रोत से पानी आता होगा।

2) नैनीताल, उत्तराखंड  नैनीताल गर्मियों के लिए सबसे बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है। इस सीजन में लाखों पर्यटक नैनीताल जाते हैं। इसे भारत के 'झील जिला' के रूप में जाना जाता है। यह सभी के लिए एक गंतव्य है, चाहे आप एक संपूर्ण परिवार की तलाश कर रहे हों, या एक रोमांटिक ट्रिप की।

3) शिमला, हिमाचल प्रदेशशिमला कभी अंग्रेजों की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था. यहां आपको पहाड़, झरनों और खूबसूरत वादियों का दीदार होगा, जो आंखों को सुकून देगा. शिमला एक ऐसा क्षेत्र है, जो अपनी जातीय संस्कृति और सुंदरता के लिए काफी सराहा जाता है।

4) मनाली, हिमाचल प्रदेशयह हिमाचल प्रदेश में एक रिट्रीट है, जो अपनी सुंदरता और कई एड्रेनालाईन पंपिंग एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। हेली स्कीइंग से लेकर मंदिरों तक, इसमें हर चीज की विविधता है। मनाली को भारत के 'प्रईम हनीमून डेस्टीनेशन' के रूप में भी जाना जाता है।

5) कुल्लू, हिमाचल प्रदेश कुल्लू को 'देवताओं की घाटी' के रूप में जाना जाता है। इसके अस्तित्व से जुड़ी कई रहस्यमयी कहानियां हैं। कुल्लू और मनाली दो जुड़वां हिल स्टेशन हैं जो पूरे साल पर्यटकों द्वारा भरे जाते हैं। कुल्लू कई सुंदर बिखरे मंदिरों और त्योहारों से सुशोभित है।

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजशिमलामनालीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

कारोबारवाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071 रुपये?, इसी कीमत में पहले 2 सिलेंडर लेते थे, ग्राहकों ही नहीं पर्यटकों पर भी असर?, शिमला में रेस्तरां मालिकों की नाराजगी

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते