लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट 26 अप्रैल से दिल्ली, मुंबई से 28 दैनिक उड़ानें शुरू करेगी

By भाषा | Updated: April 23, 2019 18:15 IST

Open in App

स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि वह 26 अप्रैल से अपने घरेलू नेटवर्क पर नई दिल्ली और मुंबई से अन्य शहरों के लिए 28 नई दैनिक उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी ने कहा कि मुंबई से नई उड़ानें मुंबई - जयपुर - मुंबई , मुंबई - अमृतसर - मुंबई , मुंबई - मैंगलोर - मुंबई और मुंबई - कोयम्बटूर - मुंबई मार्ग पर होंगी। इसके अलावा स्पाइसजेट ने मुंबई - पटना - मुंबई , मुंबई - हैदराबाद - मुंबई और मुंबई - कोलकाता - मुंबई मार्गों पर भी परिचालन शुरू करने की घोषणा की है।

स्पाइसजेट ने कहा , " एयरलाइन दिल्ली से पटना और दिल्ली से बेंगलुरू के लिए भी सेवा शुरू करेगी। इसके अलावा मुंबई - दिल्ली - मुंबई मार्ग पर भी तीन और उड़ानें शुरू की जाएंगी। " दिल्ली से मुंबई और दिल्ली से बेंगलुरू की उड़ान टर्मिनल दो से परिचालित होगी और इनकी उड़ान संख्या चार अंकों की होगी , जो 8 से शुरू होगी।

स्पाइजेट की मुख्य बिक्री एवं राजस्व अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा , " दिल्ली और मुंबई से अतिरिक्त उड़ानों शुरू करने को लेकर हमें खुशी हो रही हैं। हमें उम्मीद है कि नई उड़ानें भारतीय विमानन बाजार में क्षमता की कमी के कारण यात्रियों को हो रही असुविधा को कम करने में मदद करेंगी। " स्पाइसजेट ने मई के आखिर से मुंबई से हांगकांग , जेद्दाह , दुबई , कोलंबो , ढाका , रियाद , बैंकॉक और काठमांडू से अतंरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की भी घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने पिछले सप्ताह परिचालन को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया था और सरकारी अधिकारी हवाई अड्डे पर इसकी वजह से खाली हुई समयसारणी का समय दूसरी एयरलाइन कंपनियों को देने की प्रक्रिया में है। 

टॅग्स :स्पाइसजेटट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

ज़रा हटकेWATCH: काठमांडू जाने के लिए स्पाइसजेट विमान में चढ़ें यात्री, बिना AC के बैठने को मजबूर; तकनीकी खराबी के चलते एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

भारतकैमरे में स्पाइसजेट कर्मचारी पर हमला करते अधिकारी के पकड़े जाने के बाद भारतीय सेना का आया बयान, कहा - सभी आरोपों को....

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते