लाइव न्यूज़ :

Travel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

By आजाद खान | Published: April 28, 2022 5:30 PM

Travel in Summer: अगर आपको बजट में विदेशी बीचों का मजा लेना है तो आप भारत में मौजूद कुछ बीचों का रूख कर सकते हैं। इन बीचों का सैर करना काफी सस्ता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में भी बहुत सारे बीच पाए जाते हैं। इन बीच को सफर करने के बाद आप विदेशों के बीच को भी भूल जाएंगे। बीच लवर का सबसे फेवरेट बीच गोवा का बीच है।

5 Beaches To Visit In India: अगर आप घूमना पसंद करते है तो ऐसे में आपको बीच पसंद होगी या पहाड़। अगर आपको बीच पसंद है तो आप सही लेख पढ़ रहे हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें गर्मियों में बीच में नहाना और वहां घूमना बहुत पसंद होता है। तो ऐसे में आइए आपको भारत के कुछ पांच ऐसे बीच के बारे में बताते हैं जहां जीवन में एक बार जरूर सफर करना चाहिए। यह बीच भारत के फेमस बीच में से एक है। यहां पर घूमने से घूमने वालों को ऐसा लगता है वे विदेश के बीच में घूम रहे हैं। उत्तरी गोवा अपनी नाइटलाइफ के लिए काफी फेमस है। 

1 गोवा के बीच (Goa Beach)

गोवा का बीच भारत में सबसे ज्यादा फेमस बीच है। यह महाराष्ट्र के दक्षिण में स्थित है। यहां पर बारिश के मौसम में ज्यादा भीड़ नहीं होता है, लेकिन गर्मी और ठंडी में यहां का बीच खचाखच भरा रहता है। अगर आपको बीच पसंद है तो आप गोवा के कलंगुट, बागा, कैंडोलिम और अंजुना बीच को जरूर चेक कर सकते हैं। अगर आप गोवा की सैर करने गए है तो मोबोर, वरका और बेनौलिम जैसे कुछ ऐसे समुद्र तट है जहां पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। 

2. गोकर्ण का बीच (Gokarna Beach)

अगर आप कर्नाटक का रूख किए है तो ऐसे में आप गोकर्ण बीज पर जाना मत भूलिएगा। यह बीच गोवा के दक्षिण में है और यह कर्नाटक में स्थित है। यह अपने शांत समुद्र तटों और शांत लहरों के लिए जाना जाता है। इसी बीच के पास कर्नाटक के नामी शिव मंदिर भी है जहां से आप आसानी से अर्ध-चाँद और ओम के नजारे को देख सकते हैं। अगर आप कर्नाटक जा रहे हैं तो इस बीच पर भी जाना मत भूलिएगा। 

3. कोच्चि का बीच (Kochi Beach)

तमिल नाडु और गोवा के बाद अच्छे बीचों के बारे में केरल का नाम आता है। यहां का खाना, सुंदर बीच और बेहतरीन नेचर आपको यहां से आने नहीं देंगे। यही कारण है कि लोग केरल मे समय बिताना पसंद करते है क्योंकि यहां पर फन्न के लिए बहुत ही अच्छे और नामी बीच और लोकेशन है। यहां के कुछ फेमस बीच पुथुवाइप, पुथेनथोड और कुज़ुपिल्ली बीच है। 

4. पांडिचेरी का बीच (Pondicherry Beach)

तमिलनाडु के दक्षिण में मौजूद पांडिचेरी भी अपने अच्छे लोकेश्न और बीच के लिए जाना जाता है। लोग इसे प्यार से 'पोंडी' के नाम से बुलाते हैं। इसका लोकेश्न इतना अच्छा है कि इसके हर तरफ आपको छोटे बड़े बीच दिखाई मिलेगें। बीच लवर के लिए यह सबसे अच्छा जगह हो सकता है। 

5. लक्षद्वीप का बीच (Lakshwadeep Beach)

लक्षद्वीप में भी आपको काफी बीच देखने को मिल जाएंगे। यहां का पानी बिल्कुल नीला होता है जो हर ट्रैवल लवर को पसंद आएगा। लक्षद्वीप में कदमत द्वीप, मिनिकॉय और कवरत्ती जैसे छोटे द्वीप हैं जो अरब सागर के अनुभव को याद कराएंगे।  

टॅग्स :गर्मी में ट्रेवलट्रेवलगोवापुदुच्चेरी शहर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSummer Vacations 2024: अयोध्या, लक्षद्वीप और नंदी हिल्स, गर्मी छुट्टी में यहां घूमने-फिरने प्लान बना रहे लोग, ऑनलाइन सर्च में कई खुलासे, देखें आंकड़े

ज़रा हटकेRishikesh Viral Video: बिकनी पहन गंगा नदी में मौज-मस्ती करते हुए विदेशी नागरिकों की वीडियो वायरल, लोगों का फूटा गुस्सा, कहा- धार्मिक नगरी को गोवा बीच में बदल दिया

भारतपुर्तगाली शासन से मुक्ति मिलने के बाद गोवा पर भारतीय संविधान थोपा गया था: कांग्रेस उम्मीदवार विरीएटो फर्नांडिस

क्राइम अलर्टरूह कंपा देने वाला मामला आया सामने, 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, 15-20 लोग पुलिस हिरासत में

क्राइम अलर्टSuchana Seth: चार साल के बेटे की हत्या मामले में मां सूचना सेठ के खिलाफ 642 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल, पढ़िए

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते

मुसाफ़िरखुशखबरी! यात्रा के 24 घंटे पहले कैसे कर सकते है यात्री बोर्डिंग स्टेशन चेंज, जाने रेलवे से जुड़े ये खास नियम