लाइव न्यूज़ :

सस्ते में फ्लाइट टिकट बुक कराने के 5 तरीके, जानिए और बचाएं अपने पैसे

By गुलनीत कौर | Updated: May 15, 2019 14:32 IST

अगर सस्ती फ्लाइट टिकट चाहिए तो अपने लिस्ट में बजट एयरलाइन को शामिल करें। क्योंकि टिकट बुक कराते समय वेबसाइट पर आपको महंगी और सस्ती दोनों तरह की एयरलाइन की टिकटें मिलेंगी। आपको इसमें से सस्ती वाली एयरलाइन को चुनना है।

Open in App

छुट्टियां प्लान करते समय हम जगह फाइनल करने से पहले तो बहुत सोचते हैं लेकिन जब बात टिकट बुक कराने की आती है तो जल्दबाजी कर देते हैं। खासतौर से फ्लाइट टिकट कराते समय कम जानकारी होने की वजह से हम महंगे का सौदा कर बैठते हैं। जबकि अगर थोड़ा होमवर्क कर लिया जाए तो फ्लाइट टिकट में भी हम बहुत पैसे बचा सकते हैं। आइए आपको 5 ऐसे ट्रिक बताते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप सस्ती फ्लाइट टिकट करा सकते हैं। 

1) सीक्रेट तरीके से सर्च करें

टेक्नोलॉजी के जमाने में मशीने इंसान से ज्यादा समझदार हो गई हैं। जब वेब ब्राउज़र आप बार बार एक ही रूट की फ्लाइट सर्च करते हैं तो वेबसाइट भी आपको डराने के लिए अचानक दाम बदल देती है। इसलिए रेट चेक करते समय अपने ब्राउज़र को 'इनकोग्नीटो' ऑप्शन पर ले जाएं। इसके लिए अपने की-बोर्ड पर ctrl + shift 'N' दबाएं। ब्राउज़र पर नया टैब खुल जाएगा। अब इसपर आज जितना भी सर्च करें, कूकीज सेव नहीं होगी और वेबसाइट से मिलने वाले धोखे से आप बच पाएंगे।

2) पूरे महीने में से सबसे सस्ता दिन चुनें

आप जिस भी वेबसाइट पर फ्लाइट की टिकट बुक कर रहे हैं वहां अपनी पसंद का दिन चुनने से पहले केवल महीना चुनें। आपको जिस महीने में जाना है उस पूरे महीने को चुनकर हर दिन का टिकट प्राइस निकालें। अब जिस दिन सबसे सस्ती टिकट है उसे अगर अपनी वेकेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं तो आप काफी पैसा बचा सकते हैं। 

3) पॉइंट्स का इस्तेमाल करें

आपके पास कोई क्रेडिट कार्ड है या फिर कोई ट्रेवल कार्ड? अगर ऐसा कुछ भी है जिसके पॉइंट्स को रिडीम करके आप फ्लाइट टिकट के कुछ पैसे कम करा सकते हैं तो यह मौक़ा हाथ से ना जाने दें। अगर आप अक्सर ट्रेवल करते हैं तो जिस वेबसाइट से टिकट बुक कराते हैं वे भी आपको पॉइंट्स देगी। इस तरह से आपकी टिकट काफी सस्ती हो सकती है।

4) बजट एयरलाइन चुनें

अगर सस्ती फ्लाइट टिकट चाहिए तो अपने लिस्ट में बजट एयरलाइन को शामिल करें। क्योंकि टिकट बुक कराते समय वेबसाइट पर आपको महंगी और सस्ती दोनों तरह की एयरलाइन की टिकटें मिलेंगी। आपको इसमें से सस्ती वाली एयरलाइन को चुनना है। मगर एक बात का ख्याल रखें कि एयरलाइन सस्ती होने के कारण आपको सुविधाएं भी उस प्रकार से मिलेंगी। फ्लाइट की सीटों के अलावा फूट स्पेस में कमी, आदि चीजों में मैनेज कर सकते हैं तो सस्ती एयरलाइन चुन लें।

यह भी पढ़ें: IRCTC international tour packages: इन 5 सबसे खूबसूरत देशों में मनाएं गर्मियों की छुट्टियां, खर्च होंगे सिर्फ 50000 रु

5) टिकट का दाम सब जगह से चेक कर लें

कई बार टेक्निकल कमी की वजह से टिकट का वेबसाइट पर दिखने वाला दाम और असल दाम अलग अलग होता है। वेबसाइट में खराबी होने की वजह से वेबसाइट असल दाम से बढ़ा हुआ दाम दिखाने लगती है। ऐसे में आप उसी फ्लाइट की कीमत एक से अधिक वेबसाइट पर चेक करें। संभव है कि दूसरी वेबसाइट पर आपको उसी फ्लाइट की टिकट सस्ती दिख रही हो। 3-4 वेबसाइट पर कीमत चेक करने के बाद जहां सही दाम हो वहां से टिकट बुक कराएं। ऐसे आप महंगी टिकट लेने से बच सकते हैं। 

टॅग्स :ट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

मुसाफ़िरहिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी, सैलानियों की संख्या बढ़ी

मुसाफ़िरघूमने के लिए हो जाओ तैयार, साल 2020 में 14 बार पड़ रहे हैं 3-4 दिन के लंबे वीकेंड, देखें पूरी लिस्ट

मुसाफ़िरबर्फबारी का मजा लेना है तो तुरंत पहुंचे इन 10 फेमस हिल स्टेशनों पर, अभी खर्चा भी होगा कम

मुसाफ़िरआ गया शादी का सीजन, अभी से कर लें प्लानिंग, विदेश में नहीं बल्कि भारत में हैं हनीमून के ये बेस्ट डेस्टिनेशन

मुसाफ़िरबाइकिंग ट्रिप का कर रहे हैं प्लान तो, भारत के इन खतरनाक रास्तों पर जरूर जाएं, डबल हो जाएगा मजा

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते