लाइव न्यूज़ :

Bihar Diwas 2019: क्यों, कैसे और दुनिया के किन कोनों में मनाया जाता है बिहार दिवस, साथ ही जानें बिहार की 5 दिलचस्प बातें

By गुलनीत कौर | Updated: March 22, 2019 16:40 IST

बिहार में बिहार डे के मौके पर छुट्टी होती है। जगह जगह कई कार्यक्रम किए जाते हैं। मगर ये दिन सिर्फ बिहार में ही नहीं, दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाता है।

Open in App

बिहार दिवस या बिहार डे (Bihar Day 2019) कहलाने वाला यह दिन उत्तर भारत के बिहार राज्य को समर्पित है। यह हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। सन् 1912 में इसी दिन बंगाल से अलग होने के बाद बिहार राज्य बनाया गया था। तब से आजतक हर साल 22 मार्च को बिहार स्थापना दिवस मनाया जाता है।

दुनिया भर में मनता है बिहार दिवस (Bihar Day world wide celebration)

बिहार में बिहार डे के मौके पर छुट्टी होती है। जगह जगह कई कार्यक्रम किए जाते हैं। मगर ये दिन सिर्फ बिहार में ही नहीं, दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाता है। स्कॉटलैंड, ब्रिटेन, जर्मनी।,ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, बहरीन, क़तर, त्रिनिदाद एंड टोबागो, मॉरिशस, यू. एस., आदि देशों में बिहार डे मनाया जाता है।

कैसे मनाते हैं बिहार डे? (How Bihar Day is celebrated?)

बिहार डे के मौके पर राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में सार्वजनिक छुट्टी का एइलान किया जाता है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर सभी बंद होते हैं। स्कूलों में बिहार डे से 2-3 दिन पहले ही पारंपरिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों बिहार और उसकी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। 

बिहार दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

{{{{twitter_post_id####

}}}}

बिहार की 5 दिलचस्प बातें:

1) अहिंसा की पहली मुहीम बिहार से ही उजागर हुई। भगवान महावीर और भगवान बुद्ध जैसे महापुरुषों ने इसे सालों पहले ही बढ़ावा दे दिया था

2) बिहार एक ऐसा राज्य है जिसका वर्णन पौराणिक ग्रंथों में भी मिलता है। इस राज्य में अनेकों धार्मिक स्थल हैं

3) साल में दो बार भगवान सूर्य को समर्पित छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। दुनिया भर में इसकी चर्चा होती है

4) बिहार एक ऐसा राज्य है जिसने दो धर्मों को जन्म दिया - बौद्ध धर्म, जैन धर्म

5) बिहार में भारत का सबसे पुराना मंदिर 'मुंडेश्वरी' स्थित है

टॅग्स :बिहार दिवसबिहारबिहार पर्यटनट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते