दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) द्वारा किया जाता है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। साउथ अफ्रीका को 1889 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का दर्जा मिला था और टीम ने सालों तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ मैच खेला, लेकिन 70 के दशक में दक्षिण अफ्रीका सरकार ने रंगभेद नीति में कुछ ऐसे नियम बनाए गए थे, जिस कारण आईसीसी ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट पर बैन लगा दिया। आईसीसी के द्वारा दक्षिण अफ्रीका टीम को निलंबित करने के बाद कई बड़े-बड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का भविष्य खत्म हो गया। आखिरकार, पूरे 21 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका में बदलाव आया और रंगभेद की नीति को खत्म किया गया। इसके बाद आईसीसी ने साउथ अफ्रीका को दोबारा क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी और टीम ने 1991 में पहला वनडे खेला और फिर 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। साउथ अफ्रीकी टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में गीनी जाती है, लेकिन टीम अभी तक एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
England vs South Africa, 2nd T20I: जोस बटलर और फिल साल्ट ने इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पावरप्ले का सर्वोच्च स्कोर दिलाया ...
England vs South Africa, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद जब 7.5 ओवर में पांच विकेट पर 97 रन बनाए थे तब बारिश के कारण फिर से खेल रोकना पड़ा। ...
SA20 Auction: जोबर्ग सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर वियान मुल्डर को नौ मिलियन रैंड (लगभग 4.5 करोड़ रुपये) और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को 6.3 मिलियन रैंड (लगभग 3.1 करोड़ रुपये) में अनुबंधित किया। ...
केशव महाराज ने लीड्स में पहले वनडे में चार विकेट लिए और लॉर्ड्स और साउथेम्प्टन में दो-दो विकेट लिए, जिसके कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज (POTS) का पुरस्कार मिला। ...
तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के लिए 415 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, प्रोटियाज़ ने साउथेम्प्टन में 20.5 ओवरों में शर्मनाक हार का सामना किया। ...
England vs South Africa, 2nd ODI: पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 330 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 325 रन बना सकी और 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। ...