दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) द्वारा किया जाता है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। साउथ अफ्रीका को 1889 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का दर्जा मिला था और टीम ने सालों तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ मैच खेला, लेकिन 70 के दशक में दक्षिण अफ्रीका सरकार ने रंगभेद नीति में कुछ ऐसे नियम बनाए गए थे, जिस कारण आईसीसी ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट पर बैन लगा दिया। आईसीसी के द्वारा दक्षिण अफ्रीका टीम को निलंबित करने के बाद कई बड़े-बड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का भविष्य खत्म हो गया। आखिरकार, पूरे 21 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका में बदलाव आया और रंगभेद की नीति को खत्म किया गया। इसके बाद आईसीसी ने साउथ अफ्रीका को दोबारा क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी और टीम ने 1991 में पहला वनडे खेला और फिर 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। साउथ अफ्रीकी टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में गीनी जाती है, लेकिन टीम अभी तक एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
तालिका में तीसरे स्थान पर हैं और तीन लीग मैच बाकी हैं। डु प्लेसिस की अनुपस्थिति में डोनोवन फेरेरा के बाकी बचे मैचों में टीम की कप्तानी करने की उम्मीद है। ...
India U19 vs South Africa U19 LIVE Updates 3rd Youth ODI: सूर्यवंशी और जॉर्ज ने मात्र 25.3 ओवरों में 227 रनों की मजबूत सलामी साझेदारी की। वैभव ने 127 रन बनाए। ...
South Africa U19 vs India 2026: वैभव ने 3 मैच की 3 पारी में 110 गेंद का सामना किया और 206 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 छक्के और 12 चौके मारे। ...
Vaibhav Suryavanshi slams 63-ball century against South Africa U-19- 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगुवाई में, भारत ने पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रोटियाज पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ...
SA U19 vs IND U19: सोमवार को बेनोनी के विलोमूर पार्क में दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ भारत अंडर-19 के मैच के दौरान युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने ऋषभ पंत के युवा वनडे में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ...
India U19 vs South Africa U19 LIVE Score, 2nd Youth ODI: दूसरे युवा वनडे मैच में भारत अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 को 245 रनों पर ऑल आउट कर दिया। ...