समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने पार्टी की अनदेखी से नाराज होकर समाजवादी सेकुलर मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजावादी पार्टी से उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भी इससे जुड़ने का दावा किया है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के शीर्ष नेतृत्व में बिखराव देखने को मिला था। जब अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव की भी अनदेखी की थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने नया मोर्चा बनाने का फैसला किया है। Read More
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने के बाद चौहान पिछले साल जनवरी में सपा में शामिल हुए थे। ...
कभी सपा के सहयोगी रहे राजभर अब अखिलेश यादव समेत पूरी समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैं और पीएम मोदी के विजन के हिसाब से काम करने की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी ओमप्रकाश राजभर के पाला बदलने पर तंज कसा है। ...
ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) का किसी के साथ गठबंधन टिक नहीं सकता है और अभी बहुत से लोग सपा छोड़कर राजग में शामिल होंगे। लखनऊ में जारी एक बयान में सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि अब उप्र में सभी 80 सीट पर राजग की जीत तय है। ...
सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले से भारतीय जनता पार्टी नए उम्मीदवार की तलाश में है। इसके लिए पार्टी विरोधी दलों पर भी नजर बनाए हुए है। यहां भाजपा को 2014 में तो जीत मिली थी लेकिन 2019 में यह सीट उसके हाथ से निकल गई थी। ...