रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
IPL 2022: मुंबई इंडियंस पर 13 अप्रैल को पुणे में एमसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है। ...
IPL 2022: पंजाब किंग्स ने शुरू ही से आक्रामक तेवर अपनाते हुए दस ओवर में ही 97 रन जोड़ डाले हालांकि जसप्रीत बुमराह की उम्दा गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने उन्हें 200 रन के पार पहुंचने नहीं दिया। ...
IPL 2022: कप्तान रोहित शर्मा टीम ही नहीं बल्कि अपने प्रदर्शन में भी सुधार करना चाहेंगे। रोहित फ्रेंचाइजी के लिए उस तरह का प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। ...
IPL 2022: मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 151 रन बनाये लेकिन आरसीबी ने नौ गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ...
IPL 2022: मुंबई की टीम 14 ओवर में छह विकेट पर 80 रन बनाकर खराब स्थिति में थी लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने जयदेव उनादकट (नाबाद 13) के साथ 72 रन की अटूट साझेदारी कर संघर्ष करने के लायक स्कोर खड़ा किया। ...