IPL 2022: मुंबई इंडियंस के सामने 199 रन का लक्ष्य, मयंक और धवन का धमाका, 82 गेंद, 122 रन, 11 चौका और 5 छक्का

IPL 2022: पंजाब किंग्स ने शुरू ही से आक्रामक तेवर अपनाते हुए दस ओवर में ही 97 रन जोड़ डाले हालांकि जसप्रीत बुमराह की उम्दा गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने उन्हें 200 रन के पार पहुंचने नहीं दिया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 13, 2022 10:19 PM2022-04-13T22:19:28+5:302022-04-13T22:21:10+5:30

IPL 2022 Mumbai Indians target 199 runs Mayank Agarwal and Shikhar Dhawan blast 82 balls 122 runs 11 fours and 5 sixes | IPL 2022: मुंबई इंडियंस के सामने 199 रन का लक्ष्य, मयंक और धवन का धमाका, 82 गेंद, 122 रन, 11 चौका और 5 छक्का

धवन को क्रीज पर जमने में समय लगा लेकिन बाद में उन्होंने तेजी से रन बनाये।

googleNewsNext
Highlightsआखिरी दस ओवर में 99 रन बने।लियाम लिविंगस्टोन को आउट करके रनगति पर अंकुश लगाया।एम अग्रवाल ने 32 गेंद में 52 रन बनाये जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे।

IPL 2022: कप्तान मयंक अग्रवाल और अनुभवी शिखर धवन के अर्धशतकों की मदद से पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में पांच विकेट पर 198 रन बनाये। मयंक और शिखर ने 82 गेंद पर 122 रन ठोके। जिसमें 5 छक्का और 11 चौका शामिल हैं। 

 

पंजाब किंग्स ने शुरू ही से आक्रामक तेवर अपनाते हुए दस ओवर में ही 97 रन जोड़ डाले हालांकि जसप्रीत बुमराह की उम्दा गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने उन्हें 200 रन के पार पहुंचने नहीं दिया। बुमराह ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट करके रनगति पर अंकुश लगाया। आखिरी दस ओवर में 99 रन बने।

इस मैच से पहले खराब फॉर्म में चल रहे अग्रवाल ने 32 गेंद में 52 रन बनाये जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे। धवन को क्रीज पर जमने में समय लगा लेकिन बाद में उन्होंने तेजी से रन बनाये। वह 50 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई के घरेलू गेंदबाज बासिल थम्पी ने चार ओवर में 47 रन देकर दो और मुरुगन अश्विन ने 34 रन देकर एक विकेट लिया ृ। अग्रवाल आफ साइड पर पड़ती गेंदों को बखूबी खेलते हैं लेकिन यह जानते हुए भी थम्पी और टायमल मिल्स ने उन्हें फुललैंग्थ गेंद डाला।

धवन ने आईपीएल में अपना 45वां अर्धशतक थम्पी को बेहतरीन शॉट खेलकर पूरा किया । बाद में हालांकि थम्पी ने ही धवन को पवेलियन भेजा । आखिरी ओवरों में जितेश शर्मा ने 15 गेंद में नाबाद 30 रन बनाये जिसमें जयदेव उनादकट के डाले 18वें ओवर में 24 रन शामिल हैं। 

Open in app