IPL 2022: पांच बार की चैम्पियन और पांचवीं हार, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित पर खतराया मंडराया, एक और गलती के बाद बैन!

IPL 2022: मुंबई इंडियंस पर 13 अप्रैल को पुणे में एमसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 14, 2022 03:01 PM2022-04-14T15:01:17+5:302022-04-14T15:03:20+5:30

IPL 2022 Mumbai Indians captain Rohit sharma fined Rs 24 lakh slow over rate Five-time champion and fifth defeat banned after another mistake | IPL 2022: पांच बार की चैम्पियन और पांचवीं हार, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित पर खतराया मंडराया, एक और गलती के बाद बैन!

आईपीएल के न्यूनतम ओवर गति संबंधित उल्लंघन के अंतर्गत यह टीम का इस सत्र का दूसरा मामला है।

googleNewsNext
Highlightsपंजाब किंग्स ने बुधवार की रात यह मुकाबला 12 रन से जीता था। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का हारने का सिलसिला जारी है।पंजाब किंग्स के खिलाफ पराजय से लगातार पांचवीं हार झेलनी पड़ी।

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और अंतिम एकादश के अन्य सदस्यों पर यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया।

पंजाब किंग्स ने बुधवार की रात यह मुकाबला 12 रन से जीता था। आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस पर 13 अप्रैल को पुणे में एमसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है। ’’

पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का हारने का सिलसिला जारी है और उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ पराजय से लगातार पांचवीं हार झेलनी पड़ी। इसके अनुसार, ‘‘आईपीएल के न्यूनतम ओवर गति संबंधित उल्लंघन के अंतर्गत यह टीम का इस सत्र का दूसरा मामला है। ’’

इसमें कहा गया, ‘‘मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया जबकि अंतिम एकादश के अन्य सदस्यों पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (इनमें से जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया। ’’ इससे पहले रोहित पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 

Open in app