रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
MI vs CSK IPL 2022: मुंबई को प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिए अब बाकी आठों मैच जीतने होंगे, लेकिन तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने कहा कि वह इतने आगे की नहीं सोच रहे। ...
IPL 2022: दिनेश कार्तिक आखिरी बार भारत के लिए 2019 में एकदिवसीय विश्व कप में खेले थे। 36 साल के खिलाड़ी ने 2004 में पदार्पण करने के बाद कई बार राष्ट्रीय टीम में जगह बनायी और बाहर हुए। ...
IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स पर मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच (संख्या) 26 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। ...
IPL 2022: नीलामी में खराब योजना के कारण परेशानी में घिरी मुंबई इंडियंस शनिवार को जब यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान पर उतर रही है। ...