राष्ट्रीय जनता दल भारत की एक राजनीतिक पार्टी है। बिहार से निकले राजनेता लालू प्रसाद यादव ने इसे 5-7-1997 को की थी। इस दल ने भारतीय राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने में भी सफल रही। लोकसभा चुनाव में पार्टी मैदान में उतरती है। इसी पार्टी के नेता केंद्र में रेल मंत्री भी रहे हैं। फिलहाल पार्टी का नेतृत्व लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव कर रहे हैं। युवा राष्ट्रीय जनता दल इसी पार्टी का युवा संगठन है। राष्ट्रीय जनता दल का बिहार में मजबूत जनाधार है। साथ ही पार्टी आसपास के कई अन्य राज्यों में भी उम्मीदवार उतारती है। Read More
महागठबंधन विधायक दल की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना और चीन के बीच झड़प को लेकर केंद्र सरकार को गंभीर होने की जरुरत है। ...
नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि महागठबंधन 2025 का अगला विधानसभा चुनाव उनके चेहरे पर नहीं बल्कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चेहरे पर लड़ेगा। ...
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि वो अस्पताल से घर आ गई हैं लेकिन उनके पिता लालू यादव अब भी अस्पताल में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। ...
बिहार के कुढ़नी में हुए उपचुनाव को अगर जदयू के नजरिये से देखें तो नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी को झटका लग सकता है। वहीं अगर महागठबंधन के कथित वोट शेयर के दावों की बात करें तो कुढ़नी नतीजे से उसकी भी हवा निकल गई है। ...
कुढ़नी चुनाव में हार के लिए चौतरफ दवाब झेल रही जदयू के नेता भी पलटवार करते नजर आ रहें हैं। जदयू प्रवक्ता सुनील कुमार राजद के पूर्व विधायक अनिल सहनी को नसीहत देते हुए कहा कि वे क्या बोलते हैं। यह उनकी निजी राय है। उनका बयान राजद का आधिकारिक बयान नहीं ...
हार के बाद जगदानंद सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव का परिणाम कहीं से भी बिहार में बदलाव का संकेत नहीं है। बल्कि इस परिणाम से यह साबित हो गया है कि बिहार के लोग देश में बदलाव के लिए आतुर हैं। ...