एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना गलत?, अन्ना हजारे ने कहा- काम, पैसा और मतलब के लिए दल बदलना सही बात नहीं?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2026 12:12 IST2026-04-25T12:09:06+5:302026-04-25T12:12:54+5:30

पंजाब सरकार में मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि हम अपने नेताओं से मिलते रहते हैं। जिन लोगों को हमने, पंजाब के विधायकों ने चुनकर भेजा था उन्होंने हमारे साथ विश्वासघात किया है, पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात किया है।

punjab aap bjp Anna Hazare said not right change parties work money and self-interest wrong switch one party to another see video | एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना गलत?, अन्ना हजारे ने कहा- काम, पैसा और मतलब के लिए दल बदलना सही बात नहीं?

file photo

Highlightsसांसद पर छापेमारी होती है, जब तक वह हस्ताक्षर नहीं करता यह चलता रहता है।सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा कि जैसे छापेमारियां हो रही थी।थोड़ी भी नैतिकता है तो वे राज्यसभा से इस्तीफा दें फिर भाजपा में जाएं।

अहिल्यानगरः महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में समाज सेवक अन्ना हजारे ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा कि एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना गलत है। संविधान में पक्ष और पार्टी के बारे में क्या लिखा है? अपने मतलब के लिए राजनीतिक पार्टी बदलना सही बात नहीं है। हमारे संविधान में इसका ज़िक्र नहीं है। हमारा देश संविधान के हिसाब से चलता है। संविधान सर्वोपरि है।

पंजाब सरकार में मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि हम अपने नेताओं से मिलते रहते हैं। जिन लोगों को हमने, पंजाब के विधायकों ने चुनकर भेजा था उन्होंने हमारे साथ विश्वासघात किया है, पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात किया है। अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता होती तो वे इस्तीफा देकर जाते, आप क्रोनोलोजी देखिए, हमारे एक सांसद पर छापेमारी होती है, जब तक वह हस्ताक्षर नहीं करता यह चलता रहता है।

यह ऑपरेशन लोटस जो इन्होंने शिवसेना, NCP के साथ किया, वही ऑपरेशन लोटस ये पंजाब में करना चाहते हैं, जिस गति से भगवंत मान सरकार काम कर रही है, उसमें बाधा डालने के लिए, लोगों में डर, भय लाने के लिए इन्होंने यह हथकंडे अपनाए हैं। सिंह ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा कि जैसे छापेमारियां हो रही थी।

जब छापेमारियां होती हैं तो लगता है कि भाजपा कुछ करने वाली है। राघव चड्ढा लंबे समय से आम आदमी पार्टी की लाइन पर नहीं भाजपा की लाइन पर चल रहे थे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आम आदमी पार्टी, पंजाब सरकार अच्छी तरह काम करती रहेगी, राघव चड्ढा जिसे अनपढ़, गुंडो की पार्टी कहते थे उसमें चले गए। अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता है तो वे राज्यसभा से इस्तीफा दें फिर भाजपा में जाएं।

AAP नेता मनीष सिसोदिया से मुलाकात पर उन्होंने कहा, "मनीष सिसोदिया से मैं मिलता रहता हूं। वे मेरे भाई की तरह हैं।" पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा कि भाजपा ने देश के संविधान के साथ खिलवाड़ किया है।

उन्होंने देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है, संविधान बचाने के लिए AAP लड़ाई लड़ेगी...जो लोग AAP से गए हैं, उन्होंने पंजाब के लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है...पंजाब के लोग भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे...हम भाजपा से डरने वाले नहीं है, हम डटकर लड़ेंगे और उनको करारा जवाब देंगे। 

RJD नेता मनोज कुमार झा ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा कि जब ऐसा होता है तो यह झटका किसी राजनीतिक पार्टी को नहीं लगता है, यह झटका लोकतंत्र को लगता है...ऐसे झटके, यह कार्यशैली, यह व्यवहार अंततः लोकतंत्र को चोट पहुंचाते हैं। 

भाजपा नेता आरपी सिंह ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा कि उनकी पार्टी में लोग असंतुष्ट हैं और यह अभी से नहीं हैं। चाहे योगेंद्र यादव हों, शाजिया इल्मी हो, प्रशांत भूषण हो, कुमार विश्वास हो कई सारे लोग आम आदमी पार्टी छोड़ चुके हैं। स्पष्ट है कि उनकी(अरविंद केजरीवाल) पार्टी में लोग उनके कार्यों से नाराज़ हैं।

JDU नेता नीरज कुमार ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा, "अपनी कमजोरियों को सिर्फ दूसरों पर नहीं थोपना चाहिए। राजनीति में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए आम आदमी पार्टी का उदय हुआ था लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है कि ये शराब पिलाकर दिल्ली का निर्माण कर रहे थे।

इनके मंत्रिपरिषद के सदस्य जेल गए पर उनकी बर्खास्तगी नहीं हुई, राज्य के मुख्यमंत्री जेल गए... ऐसी स्थिति में पार्टी में स्वाभाविक रूप से फूट है... आम आदमी पार्टी को आत्मअवलोकन करना चाहिए कि उनकी पार्टी में चूक कहां है।" दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "अन्ना आंदोलन का सहारा लेकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह की फोटो का सहारा लेकर, आम आदमी पार्टी की टोपी पहनकर, एक रुपये के स्टैंप पेपर पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला दिल्ली का रहमान डकैत के शीशमहल 2 को हम दिखाने जा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली में शीशमहल बनाया वह हम सब जानते हैं... जब दिल्ली के धुरंधर मतदाताओं ने दिल्ली के रहमान डकैत को हरा दिया तो वे पंजाब चले गए तो भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ गई क्योंकि उन्हें घर के चारों तरफ जो 4 सरकारी बड़े घर हैं, उसमें से एक पर अरविंद केजरीवाल, दूसरे पर सत्येंद्र जैन, तीसरे पर संजय सिंह और चौथे पर मनीश सिसोदिया ने कब्जा कर लिया।

वहां उन्होंने दूसरा शीशमहल बनाया... दिल्ली में वे कई सालों से बंग्ले के लिए जाते रहे और जब उन्हें बंग्ला मिला, जहां कल वे 95 लोधी स्टेट में शिफ्ट हुए, उसकी तस्वीर से हम हैरान हो गए। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "यह सरकारी घर है लेकिन इस घर में जो पैसा लगा है वह सरकारी नहीं है, इस घर में लगा एक-एक पैसा निजी है,

जो आदमी कहता था मैं बंग्ला, मकान नहीं लूंगा उसका अर्थ था कि मैं साधारण घर नहीं महल लूंगा। AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा, "ये सात सांसद नहीं हैं, ये सात गद्दार हैं, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के मुद्दे उठाने के लिए राज्यसभा भेजा था।

ये गद्दार उस पार्टी को छोड़कर उस पार्टी में शामिल हो गए हैं जिसने हमेशा पंजाब के लोगों को आतंकवादी कहा है। जो पार्टी 750 किसानों की शहादत के लिए ज़िम्मेदार है, जो पार्टी किसानों के बच्चों पर गाड़ी चढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार है। आज वे जाकर उस पार्टी के साथ खड़े हो गए हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"

Web Title: punjab aap bjp Anna Hazare said not right change parties work money and self-interest wrong switch one party to another see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे