मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- एक रुपये पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला 'रहमान डकैत' शीशमहल 2 देखिए?, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2026 12:34 IST2026-04-25T12:23:18+5:302026-04-25T12:34:47+5:30
एक पर अरविंद केजरीवाल, दूसरे पर सत्येंद्र जैन, तीसरे पर संजय सिंह और चौथे पर मनीष सिसोदिया ने कब्जा कर लिया।

photo-ani
नई दिल्लीः दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। वर्मा ने कहा कि यह सरकारी घर है, लेकिन इस घर में जो पैसा लगा है वह सरकारी नहीं है, इस घर में लगा एक-एक पैसा निजी है, जो आदमी कहता था मैं बांग्ला, मकान नहीं लूंगा उसका अर्थ था कि मैं साधारण घर नहीं महल लूंगा।
#WATCH | Delhi: On Punjab Chief Minister Bhagwant Mann's tweet, Delhi government Pravesh Verma says, "I don't know which video Arvind Kejriwal has made of Bhagwant Mann, but he is definitely wondering when Arvind Kejriwal will leave him, or he will leave Arvind Kejriwal... He is… pic.twitter.com/MW7hRtjgZK
— ANI (@ANI) April 25, 2026
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने ट्वीट किया, "प्रवेश वर्मा ने जो भी तस्वीरें जारी की हैं, वे सभी नकली हैं। वे केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं... रेखा गुप्ता और दिल्ली उपराज्यपाल अपने घर खोलें, और केजरीवाल जी अपने घर खोलेंगे। जनता खुद फैसला करेगी।"
"Delhi ka Rahman Dakait": BJP slams Kejriwal, alleges "Sheesh Mahal 2" after AAP chief shifts to new bungalow
— ANI Digital (@ani_digital) April 25, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/xocFqJzx9E#ParveshSahibSingh#ArvindKejriwal#SheeshMahal#Delhipic.twitter.com/w5ttVJcKtt
प्रवेश वर्मा ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अन्ना आंदोलन का सहारा लेकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह की फोटो का सहारा लेकर, आम आदमी पार्टी की टोपी पहनकर, एक रुपये के स्टैंप पेपर पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला दिल्ली का रहमान डकैत के शीशमहल 2 को हम दिखाने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली में शीशमहल बनाया वह हम सब जानते हैं।
#WATCH | दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "यह उनके पूरे घर का लेआउट है... जितना दिमाग उन्होंने एक-एक कमरों पर लगाया है, अगर उतना समय वे दिल्ली के कार्यों में लगाते तो शायद आज उनके कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को छोड़कर नहीं जा रहे होते।" pic.twitter.com/dr3ZC0hA0T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026
जब दिल्ली के धुरंधर मतदाताओं ने दिल्ली के रहमान डकैत को हरा दिया तो वे पंजाब चले गए तो भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ गई क्योंकि उन्हें घर के चारों तरफ जो 4 सरकारी बड़े घर हैं, उसमें से एक पर अरविंद केजरीवाल, दूसरे पर सत्येंद्र जैन, तीसरे पर संजय सिंह और चौथे पर मनीष सिसोदिया ने कब्जा कर लिया। वहां उन्होंने दूसरा शीशमहल बनाया।
#WATCH | दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "अन्ना आंदोलन का सहारा लेकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह की फोटो का सहारा लेकर, आम आदमी पार्टी की टोपी पहनकर, एक रुपये के स्टैंप पेपर पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला दिल्ली का रहमान डकैत के शीशमहल 2… pic.twitter.com/KRAAmFOi2D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026
दिल्ली में वे कई सालों से बंग्ले के लिए जाते रहे और जब उन्हें बांग्ला मिला, जहां कल वे 95 लोधी स्टेट में शिफ्ट हुए, उसकी तस्वीर से हम हैरान हो गए। वर्मा ने कहा कि यह उनके पूरे घर का लेआउट है, जितना दिमाग उन्होंने एक-एक कमरों पर लगाया है, अगर उतना समय वे दिल्ली के कार्यों में लगाते तो शायद आज उनके कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को छोड़कर नहीं जा रहे होते।
#WATCH | दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "यह सरकारी घर है लेकिन इस घर में जो पैसा लगा है वह सरकारी नहीं है... इस घर में लगा एक-एक पैसा निजी है...जो आदमी कहता था मैं बंग्ला, मकान नहीं लूंगा उसका अर्थ था कि मैं साधारण घर नहीं महल लूंगा..." pic.twitter.com/L6kB7xGUFf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026
वर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ट्वीट पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान की कौनसी वीडियो बनाई है यह मुझे नहीं पता लेकिन उनका मन जरूर है कि कब अरविंद केजरीवाल उनका साथ छोड़ दें, या वे अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ दें... उनका दम घुट रहा है लेकिन वे किस वीडियो के प्रेशर में यह सारी बातें बोलते हैं और पार्टी को नहीं छोड़ रहे हैं यह उन्हें पता है।