बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भारतीय सेना पर पूरा भरोसा, कहा- केंद्र सरकार को गंभीर होने की जरूरत है

By एस पी सिन्हा | Published: December 13, 2022 07:24 PM2022-12-13T19:24:55+5:302022-12-13T19:26:30+5:30

महागठबंधन विधायक दल की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना और चीन के बीच झड़प को लेकर केंद्र सरकार को गंभीर होने की जरुरत है।

Bihar Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav expressed full faith in the Indian Army, said- Central Government needs to be serious | बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भारतीय सेना पर पूरा भरोसा, कहा- केंद्र सरकार को गंभीर होने की जरूरत है

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भारतीय सेना पर पूरा भरोसा, कहा- केंद्र सरकार को गंभीर होने की जरूरत है

Highlights उन्होंने भारतीय सैनिकों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हमें हमारे सैनिकों पर भरोसा हैयादव ने कहा है कि चीन लेह-लद्दाख में गांव बसा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही हैविपक्ष की एकजुटता को लेकर उन्होंने कहा- हमलोग मिलकर लड़ेंगे और भाजपा को हराएंगे

पटना: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सेना के साथ झड़प पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि चीन लेह-लद्दाख में गांव बसा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही है। यह एक ऐसा मामला है जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने भारतीय सैनिकों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हमें हमारे सैनिकों पर भरोसा है।

महागठबंधन विधायक दल की बैठक के बाद तेजस्वी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना और चीन के बीच झड़प को लेकर केंद्र सरकार को गंभीर होने की जरुरत है। उन्होंने कहा भारतीय सेना है, तो हमलोग लोगों को पूरा भरोसा है कि हमारी सीमा सेफ रहेगी। तेजस्वी ने कहा कि शीतकालीन सत्र 5 दिन तक चलेगा। चार दिन और बाकी है। 

उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक लाए जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि 2024 की चुनौती स्वीकार है। हमलोग मिलकर लड़ेंगे और भाजपा को हराएंगे। नौकरियों की बात पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग लगातार रोजगार दे रहे हैं आज भी नियुक्ति पत्र बाटने जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सत्ता तेजस्वी यादव को सौंपने की बात पर उन्होंने कहा कि अभी हमलोग मिल जुलकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चला रहे हैं। ऐसे ही सरकार अच्छे से चलती रहेगी और हमलोग अच्छे काम करते रहेंगे। उपमुख्यमंत्री ने लालू यादव के स्वास्थ्य पर कहा कि अब वह पहले से बेहतर हैं।

Web Title: Bihar Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav expressed full faith in the Indian Army, said- Central Government needs to be serious

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे