पीएम ही नहीं, संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष भी बनेंगे नीतीश कुमार, राजद विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Published: December 13, 2022 05:35 PM2022-12-13T17:35:16+5:302022-12-13T17:36:21+5:30

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होने आए सुधाकर सिंह से मीडिया वालों के सवालों का जवाब दे रहे थे। नीतीश कुमार को हमारी शुभकामनाएं हैं।

bihar RJD MLA Sudhakar Singh taunted cm nitish kumar Not only PM country will also become President United Nations | पीएम ही नहीं, संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष भी बनेंगे नीतीश कुमार, राजद विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कसा तंज

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कोई पहली बार नीतीश कुमार को लेकर निशाना नहीं साधा है।

Highlights देश के पीएम क्यों बनेंगे उन्हें तो संयुक्त राष्ट्र का अध्यक्ष बनाया जाए।जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत रखने वाला शख्स बताया है।पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कोई पहली बार नीतीश कुमार को लेकर निशाना नहीं साधा है।

पटनाः जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक और खुला अधिवेशन में नीतीश को देश अगला प्रधानमंत्री बनाने का जदयू के द्वारा लिए गये संकल्प पर अब राजद विधायक ने तंज कसा है। नीतीश सरकार में कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर जोरदार कटाक्ष किया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री ही नहीं वे तो संयुक्तराष्ट्र के भी अध्यक्ष बनेंगे। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होने आए सुधाकर सिंह से मीडिया वालों के सवालों का जवाब दे रहे थे। पत्रकारों ने जब सुधाकर सिंह से पूछा कि जदयू नेताओं ने कहा है कि वे नीतीश कुमार को देश का पीएम देखना चाहते हैं। क्या नीतीश कुमार देश के अगले पीएम बनेंगे?

इस पर कटाक्ष करते हुए सुधाकर ने कहा कि नीतीश कुमार को हमारी शुभकामनाएं हैं। लेकिन वे देश के पीएम क्यों बनेंगे उन्हें तो संयुक्त राष्ट्र का अध्यक्ष बनाया जाए। अगर उनके अंदर काबिलियत है तो वह संयुक्त राष्ट्र संघ के सचिव बन जाएं। सुधाकर सिंह का ये बयान उस वक्त आया है जब उनके पिता जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत रखने वाला शख्स बताया है।

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कोई पहली बार नीतीश कुमार को लेकर निशाना नहीं साधा है। वे पहले भी कई मौकों पर नीतीश कुमार और उनकी सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। जब अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने महागठबंधन वाली सरकार बनाई तो सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री बनाया गया।

सुधाकर सिंह ने मंत्री पद संभालने के बाद से लगातार नीतीश सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कृषि विभाग को चोरों का गिरोह बता दिया और खुद को चोरों का सरदार कहा। वे इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर भी कई लोग हैं, जहां तक हिस्सा जाता है।

यहां तक कि मंत्रिमंडल की बैठक में भी उनके और अन्य मंत्रियों के बीच बहस की खबर आई। इसबीच एक दिन अचानक से जगदानंद सिंह ने बेटे सुधाकर के मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उसके बाद भी सुधाकर लगातार नीतीश सरकार को घेरे हुए हैं। हाल के दिनों में उनके कई ऐसे बयान आए, जिससे जदयू और नीतीश सरकार असहज हुई है।

Web Title: bihar RJD MLA Sudhakar Singh taunted cm nitish kumar Not only PM country will also become President United Nations

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे